विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zodiac Signs: 2 राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं भगवान गणेश, हर कार्य में मिलती है सफलता

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 03 Sep 2024 07:49 PM (IST)

धार्मिक मत है कि भगवान गणेश (Lord Ganesh Favorite zodiac signs) की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त ...और पढ़ें

Lord Ganesh: भगवान गणेश को कैसे प्रसन्न करें ?
Lord Ganesh: भगवान गणेश को कैसे प्रसन्न करें ?

HighLights

  1. बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है।
  2. बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
  3. गणेश जी की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान गणेश की लीला अपरंपार है। अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। उनकी कृपा से साधक को हर कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। साधक मनचाहा वर पाने के लिए कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश के निमित्त व्रत रखते हैं। वहीं, हर बुधवार के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करते हैं। धार्मिक मत है कि भगवान गणेश (Lord Ganesha Favorite zodiac signs) की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। अत: साधक श्रद्धा भाव से गणपति बप्पा की पूजा करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि 2 राशि के जातकों पर भगवान गणेश की कृपा हमेशा बरसती रहती है। उनकी कृपा से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

यह भी पढ़ें: 4 राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं हनुमान जी, धन से भरी रहती है तिजोरी

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। ज्योतिष पूजा के समय भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने की सलाह देते हैं। भगवान गणेश की कृपा से मिथुन राशि के जातक बुद्धि और वाणी से तेज होते हैं। साथ ही मधुरभाषी भी होते हैं। इस राशि के जातकों पर बुध देव की भी कृपा रहती है। अतः मिथुन राशि के जातक करियर और कारोबार में बेहतर करते हैं। भगवान गणेश की कृपा से मिथुन राशि के जातक कुशल वक्ता होते हैं। साथ ही गणना करने में भी माहिर होते हैं। इसके लिए मिथुन राशि के जातकों को विशेष कार्य में लाभ प्राप्त होता है। इस राशि के जातक रोजाना भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही अपने कार्यस्थल पर भगवान गणेश की प्रतिमा अवश्य स्थापित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि में व्यापार के दाता बुध देव उच्च के होते हैं। इस राशि के स्वामी बुध देव और आराध्य भगवान गणेश हैं। इसके चलते बुध देव कन्या राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। इस राशि के लिए शुभ रंग हरा है। यह रंग भगवान गणेश को प्रिय है। वहीं, शुभ रत्न पन्ना है। इसके लिए ज्योतिष कन्या राशि के जातकों को पन्ना धारण करने की सलाह देते हैं। कन्या राशि के जातक पर देवगुरु बृहस्पति की भी कृपा रहती है। अत: कन्या राशि के जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। साथ ही कर्मशील होते हैं। भगवान गणेश की कृपा से कन्या राशि को हर कार्य में सफलता मिलती है। भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए पूजा के समय उन्हें दूर्वा, मोदक और मालपुए अर्पित करें।

यह भी पढ़ें: 18 सितंबर तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे सारे बिगड़े काम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।