Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Somwar 2025: सावन में इन 3 मंत्रों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, मिलेगी सुख-समृद्धि

    Updated: Tue, 17 Jun 2025 08:16 PM (IST)

    Sawan Somwar 2025 सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है जो 11 जुलाई 2025 से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान भक्त पूरे महीने और विशेष रूप से सोमवार को उनकी आराधना करते हैं। मान्यता है कि सावन में भोलेनाथ कैलाश पर्वत से धरती पर आते हैं।

    Hero Image
    Sawan Somwar 2025: भोलेनाथ का जलाभिषेक और मंत्रो के जाप से मिलता है आशीर्वाद।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान शिव का प्रिय महीना सावन इस साल (Sawan Somwar 2025 Date) 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस दौरान भोले के भक्त पूरे महीने और विशेषतौर पर सोमवार के दिन पूरी श्रद्धा से उनकी आराधना करते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहते हैं कि सावन के समय स्वंय भोलेनाथ कैलाश छोड़कर धरती पर आते हैं और सृष्टि का संचालन करते हैं। इस दौरान उनकी पूजा करने से वह जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। 

    इस दौरान भक्त श्रद्धा से सावन का व्रत रखते हैं। मनचाहे वर को पाने के लिए कुंवारी कन्याएं सावन के सोमवार का व्रत रखती हैं। कांवड़ यात्रा निकलती हैं और भोलेनाथ का जल से अभिषेक किया जाता है। इस पुण्य महीने में भोलेनाथ के कुछ दिव्य मंत्रों का जाप करने से उनकी कृपा मिलती है। 

    इन 3 मंत्रों का करें जाप  

    पंचाक्षरी मंत्र- ॐ नमः शिवाय। 

    इस मंत्र का अर्थ है कि मैं भगवान शिव को नमन करता हूं। यह मंत्र जितना सरल है, उतना ही प्रभावी भी है। इसके लगातार जाप करने से मानसिक शांति मिलती है। जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और नकारात्मकता समाप्त होकर नई संभावनाओं के मार्ग बनने लगते हैं।

    महामृत्युंजय मंत्र- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥”

    इस मंत्र का अर्थ है कि हम त्रिनेत्रधारी भगवान शिव की पूजा करते हैं, जो सुगंधित हैं और पोषण करने वाले हैं। जैसे पका हुआ फल अपनी डाली से अलग हो जाता है, वैसे ही हम भी मृत्यु के बंधन से छूटकर अमरता प्राप्त करें। इस मंत्र का जाप करने वाला व्यक्ति या जिसके लिए इस मंत्र का जाप किया जा रहा है, वह दीर्घायु होता है।

    इस मंत्र के जाप करने से बीमारियों, दुर्घटनाओं और अकाल मृत्यु से सुरक्षा मिलती है। यह शिवजी का सबसे शक्तिशाली और कृपा देने वाला मंत्र है। 

    यह भी पढ़ें- Budh Grah Remedies: फैसले लेने में होती है दिक्कत, बिजनेस में नहीं हो रहा मुनाफा… बुधवार को करें ये उपाय

    शिव गायत्री मंत्र- “ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि.तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥”

    इस मंत्र का अर्थ है कि हम भगवान महादेव का ध्यान करते हैं, जो ज्ञान के परम स्रोत हैं। वे हमें आध्यात्मिक शक्ति और बुद्धिमत्ता प्रदान करें। इस मंत्र का जाप करने से आत्मज्ञान मिलता है। मानसिक शांति मिलती है और निर्णय लेने में कोई परेशानी आने पर इस मंत्र के प्रभाव से मार्गदर्शन मिलने लगता है। 

    यह भी पढ़ें- Dream Signs: ऐसे सपने आएं, तो समझ लीजिए जल्द घर आ सकता है शादी का रिश्ता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।