Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Shivratri पर इन खास चीजों से करें महादेव का अभिषेक, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 22 Jul 2025 08:00 PM (IST)

    बुधवार 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि (sawan shivratri 205 jalabhishek samagri) धूमधाम से मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर मंदिरों में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाएगी। भक्तजन प्रातः काल से महादेव की पूजा एवं भक्ति करते हैं। भगवान शिव की पूजा से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं।

    Hero Image
    Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर सावन शिवरात्रि मनाई जाती है। यह पर्व देश भर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन हर हर महादेव और ॐ नमः शिवाय मंत्र के उद्घोष से पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है। साधक श्रद्धा भाव से सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते हैं। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए व्रत रखते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सनातन धर्म में निहित है कि देवों के देव महादेव जलाभिषेक से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। अपनी कृपा साधक पर बरसाते हैं। भगवान शिव की कृपा से साधक के जीवन में सुखों का आगमन होता है। साथ ही सभी संकटों से मुक्ति मिलती है।

    यह भी पढ़ें- सावन शिवरात्रि पर करें ये खास उपाय, बीमारी से छुटकारा पाने से लेकर सुख समृद्धि तक मिलेगी

    अगर आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन शिवरात्रि के दिन भक्ति भाव से महादेव की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय इन खास (sawan shivratri 2025 jalabhishek samagri) चीजों से शिवजी का जलाभिषेक करें।

    इन चीजों से करें अभिषेक

    • अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन शिवरात्रि के दिन गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्र देव मन के कारक हैं। चंद्र देव के प्रसन्न होने से जातक को सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
    • अगर आप भौतिक सुख पाना चाहते हैं, तो सावन शिवरात्रि के दिन पूजा के समय शुद्ध दही या घी से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है।
    • अगर आप कारोबार में तरक्की या उन्नति पाना चाहते हैं, तो सावन शिवरात्रि के दिन पूजा के समय गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से बुध देव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से आर्थिक विषमता भी दूर होती है।
    • अगर आप कर्ज की समस्या से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को गाय के कच्चे दूध में शमी के पत्ते मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान गणेश और शनिदेव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से करियर और कारोबार समेत धन की परेशानी दूर होती है।
    • कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करने के लिए सावन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से जीवन में सुखों का आगमन होता है।

    यह भी पढ़ें- Sawan Shivratri 2025 Daan: सावन शिवरात्रि पर करें इन चीजों का दान, महादेव की कृपा से बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।