Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Navami 2025: रामनवमी के दिन करें इस स्तुति का पाठ, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 09:00 PM (IST)

    धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अवतरण हुआ था। इसी वजह से इस तिथि को रामनवमी (Ram Navami 2025) के रूप में मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर भक्त प्रभु श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और फल एवं मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें प्रभु श्रीराम को प्रसन्न?

    Hero Image
    Ram Navami 2025: कैसे करें प्रभु श्रीराम को प्रसन्न?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र माह में रामनवमी के पर्व को 06 अप्रैल (Ram Navami 2025 Date) को मनाया जाएगा। यह तिथि भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ मानी जाती है। इस दिन भक्त भगवान श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही अन्न और धन का दान करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रामनवमी पर इन शुभ कामों को करने से भगवान श्रीराम प्रसन्न होते हैं और साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप रामनवमी पर प्रभु श्रीराम की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो पूजा के दौरान आरती और श्रीराम स्तुति का पाठ करें। इसका पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है और घर में सुख-शांति, सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

    राम नवमी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त

    वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 05 अप्रैल को शाम 07 बजकर 26 मिनट से होगी। वहीं, तिथि का समापन 06 अप्रैल को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा। ऐसे में 06 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी।

    श्रीराम स्तुति लिरिक्स (ShreeRam Stuti Lyrics)

    नमो रामाय हरये विष्णवे प्रभविष्णवे,

    आदिदेवाय देवाय पुराणाय गदाभृते|

    विष्टरे पुष्पके नित्यं निविष्टाय महात्मने,

    प्रहष्ट वानरानीकजुष्टपादाम्बुजाय ते ॥

    निष्पिष्ट राक्षसेन्द्राय जगदिष्टविधायिने,

    नमः सहस्त्रशिरसे सहस्त्रचरणाय च |

    सहस्त्राक्षाय शुद्धाय राघवाय च विष्णवे,

    भक्तार्तिहारिणे तुभ्यं सीतायाः पतये नमः ॥

    हरये नारसिंहाय दैत्यराजविदारिणे,

    नमस्तुभ्यं वराहाय दन्ष्ट्रोद्धृतवसुन्धर |

    त्रिविक्रमयाय भवते बलियज्ञविभेदिने,

    नमो वामन रूपाय नमो मन्दरधारिणे ॥

    नमस्ते मत्स्यरूपाय त्रयीपालनकारिणे,

    नमः परशुरामाय क्षत्रियान्तकराय ते ।

    नमस्ते राक्षसघ्नाय नमो राघवरूपिणे,

    महादेवमहाभीममहाकोदण्डभेदिने।।

    क्षत्रियान्तकरक्रूरभार्गवत्रास​कारिणे,

    नमोस्त्वहल्यासंतापहारिणे चापधारिणे ।

    नागायुतबलोपेतताटकादेहहारिणे,

    शिलाकठिनविस्तारवालिवक्षोविभेदि​ने ॥

    नमो मायामृगोन्माथकारिणेsज्ञानहारिणे,

    दशस्यन्दनदु:खाब्धिशोषणागत्स्यरूपिणे ।

    अनेकोर्मिसमाधूतसमुद्रमदहारिणे,

    मैथिलीमानसाम्भोजभानवे लोकसाक्षिणे ॥

    राजेन्द्राय नमस्तुभ्यं जानकीपतये हरे,

    तारकब्रह्मणे तुभ्यं नमो राजीवलोचन ।

    रामाय रामचन्द्राय वरेण्याय सुखात्मने,

    विश्वामित्रप्रियायेदं नमः खरविदारिणे ॥

    प्रसीद देवदेवेश भक्तानामभयप्रद,

    रक्ष मां करुणासिन्धो रामचन्द्र नमोsस्तु ते ।

    रक्ष मां वेदवचसामप्यगोचर राघव,

    पाहि मां कृपया राम शरणं त्वामुपैम्यहम्॥

    रघुवीर महामोहमपाकुरु ममाधुना,

    स्नाने चाचमने भुक्तौ जाग्रत्स्वप्नसुषुप्तिषु |

    सर्वावस्थासु सर्वत्र पाहि मां रघुनन्दन ॥

    महिमानं तव स्तोतुं कः समर्थो जगत्त्रये ।

    त्वमेव त्वन्महत्वं वै जानासि रघुनन्दन ॥

    यह भी पढ़ें: Ram Navami 2025: रामनवमी कब है? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    श्रीराम जी की आरती (Shree Ram Aarti Lyrics )

    आरती कीजै रामचंद्र जी की ।

    हरि हरि दुष्ट दलन सीतापति जी की ।।

    पहली आरती पुष्पन की माला ।

    काली नागनाथ लाए गोपाला ।।

    दूसरी आरती देवकी नंदन ।

    भक्त उभारण कंस निकंदन ।।

    तीसरी आरती त्रिभुवन मन मोहे ।

    रतन सिंहासन सीताराम जी सोहे ।।

    चौथी आरती चहुं युग पूजा ।

    देव निरंजन स्वामी और न दूजा ।।

    पांचवी आरती राम को भावे ।

    राम जी का यश नामदेव जी गावे।।

    यह भी पढ़ें: Ram Navami 2025: कब और क्यों मनाई जाती है रामनवमी? यहां जानें सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।