Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Mahashivratri Rudrabhishek: रुद्राभिषेक का क्या है अर्थ, जानें आपके मूलांक के लिए कौन सा अभिषेक होगा शुभ

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 20 Feb 2020 10:26 AM (IST)

    Mahashivratri Rudrabhishek अंक ज्योतिष के आधार पर आप अपने मूलांक के अनुसार रुद्राभिषेक कराएं तो व​ह आपके लिए ज्यादा शुभ और फलदायक होगा। ...और पढ़ें

    Mahashivratri Rudrabhishek: रुद्राभिषेक का क्या है अर्थ, जानें आपके मूलांक के लिए कौन सा अभिषेक होगा शुभ
    Zodiac Wheel

    वार्षिक राशिफल 2026

    जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला नया साल।

    अभी पढ़ें

    Mahashivratri Rudrabhishek: भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि 21 फरवरी दिन शुक्रवार को है। इस दिन विधिपूर्वक भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। महाशिवरात्रि के दिन अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए रुद्राभिषेक भी कराया जाता है। रुद्राभिषेक प्रत्येक व्यक्ति करा सकता है, लेकिन अंक ज्योतिष के आधार पर आप अपने मूलांक के अनुसार रुद्राभिषेक कराएं, तो व​ह आपके लिए ज्यादा शुभ और फलदायक होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंक गुरु प्रो. अशोक भाटिया से जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन आपके मूलांक के लिए कौन सा अभिषेक ज्यादा शुभ होगा। यह जानने से पहले इस बात की स्पष्टता होनी चाहिए कि रुद्राभिषेक क्या होता है।

    रुद्राभिषेक का अर्थ

    अभिषेक शब्द का शाब्दिक अर्थ है स्नान करना या कराना। रुद्राभिषेक का अ​र्थ है भगवान रूद्र अर्थात् शिव का अभिषेक। भगवान शिव का रूप शिवलिंग में देखा जाता है। इसका अर्थ हुआ शिव लिंग का अभिषेक। रुद्राभिषेक शहद, गन्ने का रस, दूध, दही, दूर्वा मिश्रित जल आदि से किया जाता है।

    मूलांक अनुसार रुद्राभिषेक

    मूलांक 1: मूलांक 1 का अधिपति ग्र​ह सूर्य है। इस मूलांक के जातकों को शहद और गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।

    मूलांक 2: मूलांक 2 का अधिपति ग्र​ह चंद्रमा है। ऐसे में इस मूलांक के लोगों को दूध और शहद से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

    मूलांक 3: मूलांक 3 का अधिपति ग्रह गुरु है। इस मूलांक के लोगों को दूध, शहद और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करना चाहिए।

    मूलांक 4: मूलांक 4 का अधिपति ग्रह राहु है। मूलांक 4 के जातकों को गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

    मूलांक 5: मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है। इस मूलांक के लोगों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए दूर्वा मिश्रित जल और दही से अभिषेक कराना चाहिए।

    मूलांक 6: मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है। ऐसे लोगों को दूध और दही से शिवलिंग का अभिषेक कराना चाहिए।

    मूलांक 7: मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु है। इस मूलांक के लोगों को दूध और शहद से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

    मूलांक 8: मूलांक 8 का अधिपति ग्रह शनि है। इस मूलांक के जातकों को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए गंगा जल में गुड़ डालकर मीठे रस से अभिषेक कराना चाहिए।

    मूलांक 9: मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल है। इस मूलांक के जातकों को शहद, गन्ने के रस और दूध से भगवान शिव का अभिषेक कराना चाहिए।

    Mahashivratri Puja Vidhi: कल महाशिवरात्रि पर ऐसे करें भगवान शिव की अर्चना, जानें पूजा सामग्री, विधि, मंत्र एवं शिव चालीसा

    सभी मूलांक के जातकों को जिन द्रव्यों से रुद्राभिषेक कराने को कहा गया है, उनको उन सभी द्रव्यों से शिवलिंग का अभिषेक कराना चाहिए। बताए गए उन द्रव्यों में से किस एक द्रव्य से नहीं। आशा है कि आप सब बताए अनुसार इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का अभिषेक कराएंगे और उसका लाभ लेंगे।