Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों लगाती हैं मेहंदी, जानिए माता पार्वती से क्या है इसका संबंध

    Updated: Mon, 07 Jul 2025 07:18 PM (IST)

    हरियाली तीज का पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और माता पार्वती की पूजा करती हैं। मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए मेहंदी रचाई थी इसलिए हरियाली तीज पर मेहंदी (Hariyali Teej Mehndi) का विशेष महत्व है।

    Hero Image
    Hariyali Teej Mehndi Ritual: माता पार्वती ने भोलेनाथ को पाने के लिए रखा था तीज का व्रत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज (Hariyali Teej 2025) का पर्व मनाया जाता है। साल 2025 में 26 जुलाई को हरियाली तीज का त्योहार महिलाएं मनाएंगी। इस दिन पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए कुछ महिलाएं निर्जला, तो कुछ महिलाएं फलहार करके व्रत रखती हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाली तीज का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से जुड़ा हुआ है। कहते हैं इस दिन माता पार्वती को 16 श्रृंगार की चीज अर्पित की जाती हैं। इसमें चूड़ी, सिंदूर, मेहंदी, बिछिया आदि शामिल होता है। 

    हरा रंग सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। सावन के माह में बारिश के साथी प्रकृति में भी हरियाली छा जाती है। यह रंग महादेव को भी प्रिय है। इसीलिए इस रंग को वैवाहिक जीवन के सुख से जोड़ा जाता है। इस दिन महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगाकर (Hariyal teej mehndi significance) हरे रंग की चूड़ियां, हरी साड़ी पहनती हैं। 

    हरियाली तीज का माता पार्वती से संबंध 

    कहते हैं भोलेनाथ का माता पार्वती से मिलन इसी माह में हुआ था। भगवान भोलेनाथ को पति के रूप में पाने के लिए तप करने के दौरान माता पार्वती ने अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी रचाई थी। 

    इसके बाद भोलेनाथ ने माता पार्वती को अपनी अर्द्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया था। तभी से यह चलन चला आ रहा है कि हरियाली तीज के दिन महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं।

    यह भी पढ़ें- Kailash Mountain Mystery: क्या है कैलाश पर्वत का रहस्य, आज तक शिखर पर क्यों नहीं चढ़ पाया कोई

    शुक्र ग्रह से संबंधित है मेहंदी 

    हरियाली तीज के दिन महिलाएं हाथों में मेहंदी (Hariyal teej mehndi significance) लगाती हैं। दरअसल, मेहंदी का संबंध शुक्र ग्रह से भी है, जो कि सौंदर्य का भी कारक है। वैवाहिक सुख का भी कारक है। इसके अलावा धन, संपत्ति और ऐश्वर्य को देने वाला ग्रह भी है। 

    हाथों पर लगाई गई मेहंदी शुक्र ग्रह को मजबूत करती है। इसे लगाने से महिलाओं के वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि आती है। इसके साथ ही मेहंदी उनके सौंदर्य को भी निखारता है। 

    यह भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन में करें इस स्तुति का पाठ, 12 ज्योतिर्लिंगों की कृपा से मिटेंगे सात जन्मों के पाप

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।