Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा आज, हस्त नक्षत्र में करें देवनदी की पूजा, जानिए पूजा मुहूर्त और शुभ योग
Ganga Dussehra 2023 हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानी आज के दिन गंगा दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस विशेष दिन शुभ मुहूर्त में की गई उपासना से साधक को लाभ मिलता है।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Ganga Dussehra 2023 Puja Muhurat: हिन्दू धर्म में गंगा को देवनदी के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मां गंगा में स्नान करने से जीवन में आ रही कई समस्याएं दूर हो जाती हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। मां गंगा की उपासना के लिए गंगा दशहरा का दिन सबसे फलदाई माना जाता है। इसलिए क्योंकि गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था, इसलिए इस दिन को 'गंगावतरण' के नाम से जाना जाता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 30 मई 2023, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। बता दें कि इस विशेष दिन पर कई शुभ योग और नक्षत्र का निर्माण हो रहा है, जिसमें पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को पूर्ण फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं।
गंगा दशहरा 2023 पूजा मुहूर्त (Ganga Dussehra 2023 Puja Muhurat)
हिन्दू पंचांग के अनुसार गंगा दशहरा पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष इस तिथि का शुभारंभ 29 मई 2023 दोपहर 11 बजकर 49 मिनट पर हो रहा है और इस तिथि का समापन 30 मई दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर हो जाएगा। गंगा दशहरा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और पूजा-पाठ का महत्व अधिक है। इसलिए यह पर्व 30 मई 2023 के दिन मनाया जाएगा।
गंगा दशहरा 2023 शुभ योग (Ganga Dussehra 2023 Shubh Yog)
गंगा दशहरा के दिन हस्त नक्षत्र का निर्माण हो रहा है जो 30 मई को सुबह 04 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन अगले दिन सुबह 06 बजे हो जाएगा। वहीं इस दिन सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है जो रात्रि 08 बजकर 55 मिनट त रहेगा और रवि योग पूरे दिन रहेगा।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।