Feb 2021 Vrat And Festival: फरवरी माह शुरू, जानें कब है षट्तिला एकादशी, मौनी अमावस्या, गणेश जयंती, वसंत पंचमी
Feb 2021 Vrat And Festival आज से अंग्रेजी कैलेंडर का दूसरा माह फरवरी का प्रारम्भ हो गया है। धार्मिक दृष्टिकोण से फरवरी माह में बहुत से महत्वपूर्ण व्रत ...और पढ़ें

Feb 2021 Vrat And Festival: आज से अंग्रेजी कैलेंडर का दूसरा माह फरवरी का प्रारम्भ हो गया है। आज हिन्दी कैलेंडर के माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। धार्मिक दृष्टिकोण से फरवरी माह में बहुत से महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं, जिसका सभी लोगों को बेसब्री से इंजतार है। इस माह में षट्तिला एकादशी, मौनी अमावस्या, गणेश जयंती, वसंत पंचमी, कुंभ संक्रांति, अचला सप्तमी, शिवाजी जयंती, भीष्म अष्टमी, जया एकादशी, हज़रत अली का जन्मदिन, माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती समेत कई त्योहार एवं पर्व आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि ये व्रत एवं त्योहार किस तारीख और दिन को पड़ेंगे।
इस माह के अतिरिक्त आपको पूरे वर्ष के एकादशी व्रत, प्रदोष व्रत और साल के व्रत एवं त्योहारों की सूची भी दी गई है, जिसे आप लिंक पर क्लिक कर के पढ़ सकते हैं।
फरवरी 2021 के व्रत एवं त्योहारों की सूची
07 फरवरी: दिन— रविवार: षट्तिला एकादशी
09 फरवरी: दिन— मंगलवार: भौम प्रदोष व्रत
10 फरवरी: दिन— बुधवार: मासिक शिवरात्रि
11 फरवरी: दिन— गुरुवार: मौनी अमावस्या
12 फरवरी: दिन— शुक्रवार: माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, कुंभ संक्रांति
15 फरवरी: दिन— सोमवार: गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी
16 फरवरी: दिन— मंगलवार: वसंत पंचमी
19 फरवरी: दिन— शुक्रवार: सप्तमी, शिवाजी जयंती
20 फरवरी: दिन— शनिवार: भीष्म अष्टमी
21 फरवरी: दिन— रविवार: माघ गुप्त नवरात्रि समापन
23 फरवरी: दिन— मंगलवार: जया एकादशी
24 फरवरी: दिन— बुधवार: प्रदोष व्रत
यहां पढ़ें साल 2021 के प्रदोष व्रतों की सूची
26 फरवरी: दिन— शुक्रवार: हज़रत अली का जन्मदिन
27 फरवरी: दिन— शनिवार: माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती
यहां पढ़ें साल 2021 के एकादशी व्रतों की सूची
यहां देखें वर्ष 2021 के व्रत एवं त्योहार, जानें कब है होली, दिवाली और दशहरा
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।