Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2021 Vrat & Festival Calendar: यहां देखें वर्ष 2021 के व्रत एवं त्योहार, जानें कब है होली, दिवाली और दशहरा

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Mon, 01 Feb 2021 09:54 AM (IST)

    2021 Vrat Festival Calendar नएवर्ष 2021 का प्रारंभ हो चुका है। नए वर्ष के साथ ही व्रत एवं त्योहारों की शुरुआत भी हो गई है। जो लोगों में एक नई उमंग और ...और पढ़ें

    Hero Image
    Vrat Evam Tyohar Calendar 2021: यहां देखें वर्ष 2021 के व्रत एवं त्योहारों की सूची

    2021 Vrat & Festival Calendarनए वर्ष 2021 का प्रारंभ हो चुका है। नए वर्ष के साथ ही व्रत एवं त्योहारों की शुरुआत भी हो गई है। जो लोगों में एक नई उमंग और जोश लेकर आया है। जानते हैं 2021 में आने वाले व्रत एवं त्योहारों के बारे में। इस वर्ष तो कोरोना महामारी के कारण त्योहारों की रौनक फीकी रही है। उम्मीद है कि जल्द ही कोरोना महामारी पर काबू पा लिया जाएगा और नए साल में एक बार से व्रत और त्योहारों की परंपरागत रौनक लौट आएगी। नए साल 2021 के त्योहारों का आगाज मकर संक्रांति, लोहरी और पोंगल से हुआ है, फिर वसंत पंचमी, होली, चैत्र नवरात्रि, दशहरा, दिवाली आती है। इनके साथ ही क्रमश: प्रदोष, एकादशी, महाशिवरात्रि, गणेश चतुर्थी जैसे व्रत आते हैं। आज जागरण अध्यात्म में जानते हैं वर्ष 2021 में आने वाले व्रत एवं त्योहारों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनवरी 2021: व्रत एवं त्योहारों की सूची

    02 जनवरी: संकष्टी चतुर्थी

    09 जनवरी: सफला एकादशी

    10 जनवरी: प्रदोष व्रत

    11 जनवरी: मासिक शिवरात्रि

    13 जनवरी: लोहड़ी

    14 जनवरी: मकर संक्रांति, पोंगल

    15 जनवरी: माघ बिहू

    16 जनवरी: विनायक चतुर्थी

    20 जनवरी: गुरू गोविंद सिंह जयंती

    24 जनवरी: पौष पुत्रदा एकादशी

    26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत

    28 जवरी: पौष पूर्णिमा

    31 जनवरी: संकष्टी चतुर्थी

    फरवरी 2021: व्रत एवं त्योहारों की सूची

    07 फरवरी: षट्तिला एकादशी

    09 फरवरी: भौम प्रदोष व्रत

    10 फरवरी: मासिक शिवरात्रि

    11 फरवरी: मौनी अमावस्या

    12 फरवरी: माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, कुंभ संक्रांति

    15 फरवरी: गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी

    16 फरवरी: वसंत पंचमी

    19 फरवरी: अचला सप्तमी, शिवाजी जयंती

    20 फरवरी: भीष्म अष्टमी

    21 फरवरी: माघ गुप्त नवरात्रि समापन

    23 फरवरी: जया एकादशी

    24 फरवरी: प्रदोष व्रत

    26 फरवरी: हज़रत अली का जन्मदिन

    27 फरवरी: माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती

    मार्च 2021: व्रत एवं त्योहारों की सूची

    02 मार्च: संकष्टी चतुर्थी

    06 मार्च: जानकी जयंती

    08 मार्च: महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, गुरु रामदास जयंती

    09 मार्च: विजया एकादशी

    10 मार्च: प्रदोष व्रत

    11 मार्च: महाशिवरात्रि

    13 मार्च: फाल्गुन अमावस्या

    14 मार्च: मीन संक्रांति

    15 मार्च: फूलेरा दूज

    17 मार्च: विनायक चतुर्थी

    21 मार्च: होलाष्टक प्रारंभ

    25 मार्च: आमलकी एकादशी

    26 मार्च: प्रदोष व्रत

    28 मार्च: होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा

    29 मार्च: होली

    30 मार्च: होली भाई दूज या भातृद्वितीया

    अप्रैल 2021: व्रत एवं त्योहारों की सूची

    04 अप्रैल: ईस्टर डे

    07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी

    09 अप्रैल: प्रदोष व्रत

    10 अप्रैल: मासिक शिवरात्रि

    13 अप्रैल: घटस्थापना, चैत्र नवरात्रि प्रारंभ

    14 अप्रैल: वैसाखी

    16 अप्रैल: विनायक चतुर्थी

    21 अप्रैल: राम नवमी

    22 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि पारण

    23 अप्रैल: कामदा एकादशी

    24 अप्रैल: शनि प्रदोष

    26 अप्रैल: चैत्र पूर्णिमा

    30 अप्रैल: संकष्टी चतुर्थी

    मई 2021: व्रत एवं त्योहारों की सूची

    07 मई: बरूथिनी एकादशी

    08 मई: शनि प्रदोष

    09 मई: मासिक शिवरात्रि

    12 मई: ईद-उल-फितर

    15 मई: विनायक चतुर्थी

    22 मई: मोहिनी एकादशी

    24 मई: सोम प्रदोष व्रत

    26 मई: बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा

    29 मई: संकष्टी चतुर्थी

    जून 2021: व्रत एवं त्योहारों की सूची

    06 जून: अपरा एकादशी

    07 जून: सोम प्रदोष व्रत

    08 जून: मासिक शिवरात्रि

    10 जून: रोहिणी व्रत, वट सावित्री व्रत, अमावस्या, शनि जयंती

    13 जून: महाराणा प्रताप जयंती

    14 जून: विनायक चतुर्थी

    20 जून: पितृ दिवस, गंगा दशहरा

    21 जून: निर्जला एकादशी

    22 जून: भौम प्रदोष

    24 जून: ज्येष्ठ पूर्णिमा

    27 जून: संकष्टी चतुर्थी

    जुलाई 2021: व्रत एवं त्योहारों की सूची

    05 जुलाई: योगिनी एकादशी

    07 जुलाई: प्रदोष व्रत

    08 जुलाई: मासिक शिवरात्रि

    13 जुलाई: विनायक चतुर्थी

    20 जुलाई: देवशयनी एकादशी

    21 जुलाई: प्रदोष व्रत, ईद-उल जुहा (बकरीद)

    23 जुलाई: आषाढ़ पूर्णिमा

    27 जुलाई: संकष्टी चतुर्थी

    अगस्त 2021: व्रत एवं त्योहारों की सूची

    04 अगस्त: कामिका एकादशी

    05 अगस्त: प्रदोष व्रत

    06 अगस्त: मासिक शिवरात्रि

    12 अगस्त: विनायक चतुर्थी

    16 अगस्त: पारसी न्यू ईयर

    18 अगस्त: श्रावण पुत्रदा एकादशी

    19 अगस्त: मुहर्रम

    20 अगस्त: प्रदोष व्रत

    21 अगस्त: ओणम

    22 अगस्त: रक्षाबंधन, श्रावण पूर्णिमा

    25 अगस्त: संकष्टी चतुर्थी

    30 अगस्त: जन्मास्टमी

    सितंबर 2021: व्रत एवं त्योहारों की सूची

    03 सितंबर: अजा एकादशी

    04 सितंबर: शनि प्रदोष

    05 सितंबर: मासिक शिवरात्रि

    10 सितंबर: गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी

    17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी

    18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत

    20 सितंबर: भाद्रपद पूर्णिमा

    24 सितंबर: संकष्टी चतुर्थी

    अक्टूबर 2021: व्रत एवं त्योहारों की सूची

    02 अक्टूबर: इन्दिरा एकादशी

    04 अक्टूबर: सोम प्रदोष, मासिक शिवरात्रि

    07 अक्टूबर: महाराजा अग्रसेन जयंती

    09 अक्टूबर: विनायक चतुर्थी

    12 अक्टूबर: महा सप्तमी

    14 अक्टूबर: महा नवमी

    15 अक्टूबर: दशहरा

    16 अक्टूबर: पापांकुशा एकादशी

    17 अक्टूबर: प्रदोष व्रत,

    19 अक्टूबर: ईद-उल-मिलाद

    20 अक्टूबर: महर्षि बाल्मीकि जयंती, आश्विन पूर्णिमा

    24 अक्टूबर: करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी

    नवंबर 2021: व्रत एवं त्योहारों की सूची

    01 नवंबर: रमा एकादशी

    02 नवंबर: धनतेरस, भौम प्रदोष

    03 नवंबर: नरक चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि

    04 नवंबर: दीपावली

    05 नवंबर: गोवर्धन पूजा

    06 नवंबर: भाईदूज

    08 नवंबर: खरना (छठ पूजा), विनायक चतुर्थी

    10 नंवबर: छठ पूजा

    14 नवंबर: देवुत्थान एकादशी

    16 नवंबर: भौम प्रदोष

    18 नवंबर: कार्तिक पूर्णिमा

    20 नवंबर: गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस

    23 नवंबर: संकष्टी चतुर्थी

    30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी

    दिसंबर 2021: व्रत एवं त्योहारों की सूची

    02 दिसंबर: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि

    07 दिसंबर: विनायक चतुर्थी

    14 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी

    16 दिसंबर: प्रदोष व्रत

    18 दिसंबर: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

    22 दिसंबर: संकष्टी चतुर्थी

    25 दिसंबर: क्रिसमस

    30 दिसंबर: सफला एकादशी

    31 दिसंबर: प्रदोष व्रत