Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chaitra Navratri 2024 Day 8: मां महागौरी की पूजा में जरूर करें ये आरती, सुख और समृद्धि में होगी अपार वृद्धि

    Updated: Tue, 16 Apr 2024 06:30 AM (IST)

    नवरात्र (Chaitra Navratri 2024) का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है। इस बार नवरात्र का आठवां आज यानी 16 अप्रैल को है। ऐसा माना जाता है कि मां महागौरी की आरती न करने से पूजा पूर्ण नहीं होती है। इसलिए मां महागौरी की आरती अवश्य करनी चाहिए। इससे मां प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा साधक पर बनी रहती है।

    Hero Image
    Chaitra Navratri 2024 Day 8: मां महागौरी की पूजा में जरूर करें ये आरती

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2024 Day 8 Maa Mahagauri Aarti: सनातन धर्म में नवरात्र का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। चैत्र नवरात्र के दौरान अलग-अलग दिन माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा और व्रत करने का विधान है। नवरात्र का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है। इस बार नवरात्र का आठवां आज यानी 16 अप्रैल को है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां महागौरी की पूजा करने से साधक को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसा माना जाता है कि मां महागौरी की आरती न करने से पूजा पूर्ण नहीं होती है। इसलिए मां महागौरी की आरती अवश्य करनी चाहिए। इससे मां प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा साधक पर बनी रहती है। आइए पढ़ते हैं मां महागौरी की आरती।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024 Day 8: शीघ्र विवाह के लिए चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर जरूर करें ये 3 आसान उपाय

    मां महागौरी आरती (Maa Mahagauri Aarti)

     जय महागौरी जगत की माया ।

    जय उमा भवानी जय महामाया ॥

    हरिद्वार कनखल के पासा ।

    महागौरी तेरा वहाँ निवास ॥

    चंदेर्काली और ममता अम्बे

    जय शक्ति जय जय मां जगदम्बे ॥

    भीमा देवी विमला माता

    कोशकी देवी जग विखियाता ॥

    हिमाचल के घर गोरी रूप तेरा

    महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा ॥

    सती 'सत' हवं कुंड मै था जलाया

    उसी धुएं ने रूप काली बनाया ॥

    बना धर्म सिंह जो सवारी मै आया

    तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया ॥

    तभी मां ने महागौरी नाम पाया

    शरण आने वाले का संकट मिटाया ॥

    शनिवार को तेरी पूजा जो करता

    माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता ॥

    'चमन' बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो

    महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो'' ॥

    यह भी पढ़ें: Ram Navami 2024: चैत्र नवमी पर करें भगवान श्रीराम के 108 नामों का मंत्र जप, बनेंगे सारे बिगड़े काम

     

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner