Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan 2025: सावन माह के दूसरे सोमवार पर इन मूलांकों की बदलेगी तकदीर, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 20 Jul 2025 06:57 PM (IST)

    सावन माह के प्रत्येक सोमवार पर भगवान शिव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। अंक ज्योतिष के अनुसार यूनिवर्सल नंबर 1 की ऊर्जा के साथ यह दिन एक दिव्य पहल का शक्तिशाली क्षण है। जो होना ज़रूरी लगता था उसे अब जाने दें। नया आत्मिक सफर शुरू होने वाला है। जोश से नहीं प्यार और समझदारी से आगे बढ़ें।

    Hero Image
    Numerology Horoscope Sawan 2025: पढ़ें अंकज्योतिष राशिफल।

    भानुप्रिया मिश्रा, एस्ट्रोपत्री। सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई को है। यह दिन यूनिवर्सल डे नंबर 1 के साथ जुड़ा है। यह एक ऐसा अंक है जो नई शुरुआत, साहस, नेतृत्व और आत्मिक पहल का प्रतीक होता है। इसलिए यह सोमवार बेहद शक्तिशाली माना जा रहा है: क्योंकि यहां भगवान शिव, जो संहार के देवता हैं, सृष्टि और आरंभ की ऊर्जा से मिल रहे हैं। यह एक दुर्लभ अवसर है जहां छोड़ने और आगे बढ़ने की ऊर्जा एक साथ सक्रिय होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंद्रमा की अंतरात्मा को छू लेने वाली प्रेरणा और शिव की मौन रूपांतरण शक्ति इस दिन हमसे आत्मा के स्तर पर समर्पण मांगती है। अपने जीवन में क्या ऐसा है जिसे फिर से शुरू करने की आवश्यकता है? आइए जानें कि सावन के इस पवित्र दिन की ऊर्जा, हर मूलांक (1 से 9) के लिए क्या संदेश ला रही है।

    जन्मांक 1 (जिनका जन्म 1, 10, 19, 28 को हुआ है)

    यह दिन आपके लिए एक आईने जैसा है। आज की ऊर्जा आपकी असली पहचान से जुड़ी है, इसलिए यूनिवर्स आपके अंदर के अहम की परीक्षा ले सकता है ताकि आपका असली स्वरूप उभर सके। अगर कुछ रुका-रुका सा लगे, तो समझें कि कोई नया आत्मिक सफर शुरू होने वाला है। जोश से नहीं, प्यार और समझदारी से आगे बढ़ें।

    • सावन सलाह: अपनी मन की बात पवित्र जल में धीरे से कहें और फिर उसे शिवलिंग पर चढ़ाएं।
    • आध्यात्मिक कथन: “मैं शांति और कृपा में टिककर नए सिरे से शुरुआत करता\करती हूं।

    जन्मांक 2 (जिनका जन्म 2, 11, 20, 29 को हुआ है)

    आज आप थोड़ा ज्यादा भावुक महसूस कर सकते हैं, क्योंकि ऊर्जा धीरे-धीरे गहराई की ओर बढ़ रही है। कोई भी फैसला जल्दी में न लें पहले अपने मन की सुनें। यह दिन है अपनी सच्ची भावनाएं शांति और ताकत के साथ व्यक्त करने का अपनी भावनाओं को खुलकर सामने आने दें। वे आपको रास्ता दिखाने आए हैं, ना कि परेशान करने।

    • सावन सलाह: मंत्र जप करते हुए चावल या सफेद फूल अर्पित करें आपकी भावनाओं की ऊर्जा शिव तक पहुंचेंगी।
    • आध्यात्मिक कथन: मेरी भावनाएं कमजोरी नहीं, मेरी ताकत है।

    जन्मांक 3 (जिनका जन्म 3, 12, 21, 30 को हुआ है)

    आज का दिन आपको अपने हुनर को दुनिया के सामने लाने के लिए हिम्मत देता है। आप कोई नई डायरी शुरू कर सकते हैं, कुछ खास लिख सकते हैं या कोई प्रार्थना कर सकते हैं। भगवान शिव की ऊर्जा आपको बताना चाहती है कि आपकी बातों में अर्थ हो। आज जो आप व्यक्त करेंगे, उसका आध्यात्मिक असर होगा अपनी सच्चाई को मत रोकिए। आपकी रचनात्मकता केवल अभिव्यक्ति नहीं, एक समर्पण होना चाहिए।

    • सावन सलाह: मंत्र जप से पहले एक अगरबत्ती जलाएं यह आपके गले के चक्र (throat chakra) को साफ करता है।
    • आध्यात्मिक कथन: मेरे शब्द रौशनी लाते हैं और मेरे विचारों से शांति आती है।

    जन्मांक 4 (जिनका जन्म 4, 13, 22, 31 को हुआ है)

    आप अक्सर वही करते हैं जो पहले से तय या जाना-पहचाना हो, लेकिन आज का दिन आपसे आस्था की एक नई छलांग लगाने को कहता है। कोई पुराना रास्ता बंद हो सकता है, लेकिन अगर आप बदलाव को अपनाएं, तो नया रास्ता भी खुलेगा। सब कुछ अपने समय पर नियंत्रित करने की कोशिश छोड़ दें। ब्रह्मांड आपसे आपकी पूरी व्यवस्था छोड़ने को नहीं कह रहा बस उसमें थोड़ा सा स्थान कृपा के लिए बनाने को कह रहा है।

    • सावन सलाह: शिवलिंग पर तीन बार बेल पत्र चढ़ाएं यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का प्रतीक है।
    • आध्यात्मिक कथन: मैं पुराने को छोड़ता\छोड़ती हूं और समय के अनुसार आगे बढ़ता\बढ़ाती हूं।

    जन्मांक 5 (जिनका जन्म 5, 14, 23 को हुआ है)

    आज का दिन आपके मन को नई दिशा दे सकता है कोई नई सोच, समझ या फैसला आपके भीतर बदलाव ला सकता है। ईश्वर की ओर से आने वाले संकेतों के लिए खुले रहें। लोग या अचानक मिले संदेश भी रास्ता दिखा सकते हैं। जरूरत से ज़्यादा सोचने से साफ जवाब नहीं मिलेगा। वह जवाब तो उन शांत पलों में आएगा, जब आप भीतर की आवाज सुनेंगे।

    • सावन सलाह: सूर्योदय पर “ॐ नमः शिवाय” का मौन जप करें।
    • आध्यात्मिक कथन: “मेरा मन साफ है, मेरी आत्मा मार्गदर्शन करती है।”

    जन्मांक 6 (जिनका जन्म 6, 15, 24 को हुआ है)

    आपका एक नया भावनात्मक चक्र शुरू हो रहा है। आज का दिन रिश्तों के लिए भावनात्मक उपचार लेकर आया है चाहे वो पुराने हों, अभी के हों या आने वाले हो। अगर कुछ खत्म होने को तैयार लगे, तो उसे जाने दें। अगर कुछ नया शुरू होना चाहे, तो उसे अपनाने के लिए खुद को कोमल बनाएं। सच्चा जुड़ाव कभी मजबूर नहीं करता वो वहीं बहता है जहां मन तैयार हो और आत्मा सुरक्षित महसूस करे।

    • सावन सलाह: श्रद्धा से शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, यह भावनात्मक कर्म को शांत करता है।
    • आध्यात्मिक कथन: मैं अपने हृदय को दिव्य संतुलन के लिए खोलता\खोलती हूं।

    जन्मांक 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 को हुआ है)

    आज का दिन गहरी आध्यात्मिक साधना की शुरुआत के लिए उपयुक्त है। यह समय है जब आप अपने भीतर उतरकर एक नई दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। चाहे वह मंत्र का जप हो, ध्यान की अवस्था हो, या किसी आध्यात्मिक ग्रंथ का अध्ययन इस सोमवार को अपनी आत्मा की उन्नति के लिए एक नया अध्याय आरंभ करें।आपका मौन आज सबसे शक्तिशाली माध्यम है, क्योंकि ईश्वर आपकी चुप्पी में सबसे अधिक उपस्थित हैं।

    • सावन सलाह: बहते हुए जल के पास या किसी शांत वातावरण में बैठकर “ॐ त्र्यम्बकं” मंत्र को 11 बार जपें यह आपको भीतर से जोड़ने और चेतना को शुद्ध करने में सहायक होगा।
    • आध्यात्मिक कथन: मैं अपने भीतर की सच्चाई से प्रकाशित पवित्र रास्ते पर चल रहा\रही हूं।

    जन्मांक 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 को हुआ है)

    यह दिन एक गहरी समझ लेकर आ सकता है शायद आपके पुराने व्यवहार, ज़िम्मेदारियों या किसी दबाव से जुड़ी हो। यूनिवर्स आपको अपने जीवन की बागडोर फिर से संभालने का निमंत्रण दे रहा है। बिना किसी डर या नियंत्रण के। हर चीज अकेले उठाने की आवश्यकता नहीं है। असली शक्ति वही है जो ये जानती है कि क्या थामे रखना है और क्या छोड़ देना।

    यह भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, शिव जी दूर करेंगे सभी कष्ट

    • सावन सलाह: शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें और विनम्रता से शीश झुकाएं यह आपके कर्मों की कठोरता को नरम करता है।
    • आध्यात्मिक कथन: “मैं बिना प्रतिरोध के ऊपर उठता हूँ। मेरी आत्मा सच्चाई से नेतृत्व करती है।”

    जन्मांक 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 को हुआ है)

    आज का दिन आपको अपने पुराने व्यवहार, अधिकार या ज़िम्मेदारियों को लेकर एक गहरी समझ दे सकता है। आपको अपने जीवन की बागडोर फिर से थामने का संकेत मिल रहा है। बिना डर या जरूरत से ज़्यादा नियंत्रण के। जब आप घावों से नहीं बल्कि समझदारी से नेतृत्व करते हैं, तभी सच्ची कर्मिक आजादी शुरू होती है।

    • सावन सलाह: शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें और नम्रता से शीश झुकाएं यह कठोर कर्मों को शांत करता है।
    • आध्यात्मिक कथन: “मैं बिना किसी विरोध के ऊपर उठता\उठती हूं। मेरी आत्मा सच्चाई से मार्ग दिखाती है।

    सार

    सावन का दूसरा सोमवार सिर्फ एक सिलसिला नहीं, बल्कि एक पवित्र नई शुरुआत है। यूनिवर्सल नंबर 1 की ऊर्जा के साथ यह दिन एक दिव्य पहल का शक्तिशाली क्षण है। जो होना ज़रूरी लगता था, उसे अब जाने दें। जो ईश्वरीय समय पर आना है, उसे आने दें। भगवान शिव अपनी मौन बुद्धि में कभी जल्दबाजी नहीं करते पर वह हमेशा संतुलन में लाते हैं।

    • सावन सोमवार को आप जल अर्पित करें या प्रार्थना करें, तो जान लें आप सिर्फ मांग नहीं रहे, आप खुद को ईश्वरीय लय से जोड़ रहे हैं।
    • इस सोमवार को अपनी अंतरात्मा का नया सवेरा मानें।
    • यह भक्ति आपकी शांत क्रांति बने।
    • डर में नहीं, अपनी आत्मा के सत्य की स्मृति में चलें।

    हर हर महादेव!

    यह भी पढ़ें- Sawan 2025: त्रिशूल से लेकर त्रिपुंड तक, शिव जी को क्यों प्रिय है संख्या 3

    यह अंक ज्योतिष राशिफल Astropatri.com की विशेषज्ञ अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा द्वारा तैयार किया गया है। अपनी प्रतिक्रिया hello@astropatri.com पर साझा करें।

    comedy show banner
    comedy show banner