Sawan 2025: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, शिव जी दूर करेंगे सभी कष्ट
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस साल सावन का दूसरा सोमवार व्रत (Sawan 2nd Somvar vrat 2025) 21 जुलाई 2025 को पड़ रहा है। इस दिन शिवलिंग की खास पूजा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस दौरान की गई पूजा-अर्चना विशेष फलदायी मानी जाती है। इस साल सावन का दूसरा सोमवार (Sawan Somvar vrat 2025) 21 जुलाई, 2025 को पड़ रहा है। यह भगवान शिव की कृपा पाने के लिए बहुत महत्व रखता है। वहीं, इस दिन कुछ विशेष चीजें शिवलिंग पर अर्पित करने से भगवान शिव खुश होते हैं और भक्तों के सभी कष्टों को हर लेते हैं, तो आइए उन खास वस्तुओं के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।
जरूर चढ़ाएं ये चीजें
1. गंगाजल
गंगाजल भगवान शिव को बहुत प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि गंगाजल से अभिषेक करने से भगवान शिव तुरंत प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसके साथ ही सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
2. बिल्व पत्र
बिल्व पत्र भगवान शिव को सबसे प्रिय है। तीन पत्तियों वाला बिल्व पत्र विशेष रूप से शुभ होता है। ऐसे में शिवलिंग पर बिल्व पत्र जरूर चढ़ाएं। अर्पित करते समय 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है। इसके साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
3. धतूरा और भांग
धतूरा और भांग भगवान शिव को बहुत ज्यादा पसंद हैं। इन्हें अर्पित करने से भगवान शिव की कृपा मिलती है। साथ ही भक्तों को रोगों से मुक्ति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
4. दूध
गाय का कच्चा दूध शिवलिंग पर चढ़ाना अति शुभ माना जाता है। दूध से अभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होती है और आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है।
5. शमी पत्र
शमी पत्र भगवान शिव और शनिदेव दोनों को ही प्रिय है। सावन के दूसरे सोमवार पर शमी पत्र अर्पित करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है।
6. सफेद चंदन
सफेद चंदन से शिवलिंग पर तिलक करने से भक्तों को मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा यह ग्रह दोषों को भी शांत करने में भी मदद करता है।
7. अक्षत
अक्षत यानी साबुत चावल शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान शिव खुश होते हैं और भक्तों को स्थिर लक्ष्मी का आशीर्वाद देते हैं।
यह भी पढ़ें: Sawan 2025: सावन के दूसरे सोमवार पर करें इन मंत्रों का जप, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।