Lal Kitab Ke Upay: लाल किताब के इन उपायों से आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, नजर दोष से मिलेगी मुक्ति
आज के समय में लोग दिनभर अधिक मेहनत करने के बाद भी पैसों की तंगी का सामना करते हैं जिसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होता है। ऐसे में लाल किताब में कुछ ऐसे चमत्कारी उपाय बताए गए हैं जिनको करने से कई प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। लाल किताब के उपाय ग्रहों के बुरे प्रभाव से बचाने में बेहद लाभकारी साबित होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lal Kitab ke Upay in Hindi: आज के समय में लोग दिनभर अधिक मेहनत करने के बाद भी पैसों की तंगी का सामना करते हैं, जिसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होता है। ऐसे में लाल किताब में कुछ ऐसे चमत्कारी उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से कई प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं लाल किताब के चमत्कारी उपायों के बारे में।
इस वजह से खास है लाल किताब
लाल किताब के उपाय ग्रहों के बुरे प्रभाव से बचाने में बेहद लाभकारी साबित होते हैं। यह टोटके अधिक सरल है कि कोई भी इन्हें आसानी से कर सकता है। लाल किताब में इंसान पैसों से लेकर जीवन की सभी परेशानियां जैसे- पारिवारिक, स्वास्थ्य, कार्यक्षेत्र या शादी-विवाह से जुड़े मसलों का भी समाधान का वर्णन किया गया है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Exam: परीक्षा में होना चाहते हैं अच्छे मार्क्स से पास, तो वास्तु के इन टिप्स को अपनाएं
लाल किताब किताब के उपाय
-सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। ऐसे में लाल किताब के अनुसार, सोमवार के दिन शिव मंदिर में शिवलिंग का दूध और पानी समेत आदि चीजों से अभिषेक करें। इस दौरान 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से इंसान की मनचाही मनोकामना पूरी होती है।
-शनिवार के दिन सूखा नारियल लेकर उसे बहती नदी में प्रवाहित कर दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।
-अगर आप नजर दोष का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में नारियल को काले कपड़ें में बांधकर घर के मेन गेट पर बांध दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से इंसान को नजर दोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा आप कौड़ी को काले कपड़ें में बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर लटका सकते हैं।
-सनातन धर्म में गाय की सेवा करना अधिक शुभ माना गया है। रोजाना गाय की सेवा और गुड़-रोटी खिलाने से घर में सदैव धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और उन्हें जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
-रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में उठे और दिन की शुरुआत ईश्वर के ध्यान से करें। आरती के दौरान दीपक में दो लौंग डालकर पूरे घर में घुमाएं। माना जाता है इस उपाय को करने से घर की सभी बाधाएं खत्म हो जाती हैं। साथ ही जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।
यह भी पढ़ें: Hanuman Mandir: देश के इस मंदिर में हनुमान जी की स्त्री के रूप में होती है पूजा, किए जाते हैं सोलह शृंगार
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।