Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips for Exam: परीक्षा में होना चाहते हैं अच्छे मार्क्स से पास, तो वास्तु के इन टिप्स को अपनाएं

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Sun, 18 Feb 2024 01:29 PM (IST)

    एग्जाम में बढ़िया नंबरों से पास होना छात्रों का सपना होता है लेकिन कभी कभी छात्रों का यह सपना अधूरा रह जाता है। ऐसी स्थितियों में वास्तु दोष को भी इसकी मुख्य वजह मानी जाती है। अगर आप एग्जाम में सफलता हासिल नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसे में आपको वास्तु शास्त्र में उल्लेख किए गए कुछ विशेष उपायों की मदद से सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

    Hero Image
    Vastu Tips for Exam: परीक्षा में होना चाहते हैं अच्छे मार्क्स से पास, तो वास्तु के इन टिप्स को अपनाएं

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Exam: छात्र एग्जाम में सफलता पाने और अच्छे नंबर लाने के लिए अधिक मेहनत करते हैं। एग्जाम में बढ़िया नंबरों से पास होना छात्रों का सपना होता है, लेकिन कभी कभी छात्रों का यह सपना अधूरा रह जाता है। ऐसी स्थितियों में वास्तु दोष को भी इसकी मुख्य वजह मानी जाती है। अगर आप एग्जाम में सफलता हासिल नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसे में आपको वास्तु शास्त्र में उल्लेख किए गए कुछ विशेष उपायों की मदद से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के उपायों की मदद से छात्रों को अवश्य सफलता प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं वास्तु के उन उपायों के बारे में, जिनको करने से सफलता हासिल होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Home: वैवाहिक जीवन में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, नहीं होंगे लड़ाई-झगड़े

    परीक्षा के लिए वास्तु टिप्स ( Vastu Tips for Exam)

    -अगर आप एग्जाम में सफलता पाना चाहते हैं, तो गाय को हरा चारा खिलाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से बुध ग्रह मजबूत होता है और पढ़ाई करने में अच्छे से मन लगता है।

    -जब आप पढ़ाई कर रहे हैं, तो दिशा का विशेष ध्यान खें। आप उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बैठकर पढ़ाई करें। माना जाता है कि ऐसा करने से पढ़ाई करने से शांति और शक्ति मिलती है।

    -रोजाना तुलसी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। ऐसा करने से मन शांत और एकाग्र होता है। इससे पढ़ाई करने में मदद मिलती है।

    -रोजाना स्नान करने के बाद मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद दीपक जलाकर आरती करें। एग्जाम में अच्छे मार्क्स और सफलता पाने के लिए प्रार्थना करें।

    -एग्जाम में जाने से पहले ‘ॐ ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नम:’मंत्र का सच्चे मन से जाप करें। कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। बिना किसी भय के परीक्षा दे पाएंगे।

    यह भी पढ़ें: Gifts According to Vastu: नव विवाहित जोड़े को दें ये गिफ्ट, खुशियों के साथ होगी नए जीवन की शुरुआत

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Pic Credit- Freepik