Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lal Kitab ke Upay: लाल किताब के इन उपायों से मनचाही इच्छा पूरी होगी, धन का मिलेगा लाभ

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 09:52 AM (IST)

    लाल किताब के इंसान की सभी परेशानियों के समाधान के बारे में बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि लाल किताब में उल्लेख किए गए उपाय इंसान के जीवन के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। ऐसा माना जाता है इन उपायों (Lal Kitab ke Upay) को करके चंद दिनों में समृद्धि प्रचुरता और धन को आकर्षित किया जा सकता है।

    Hero Image
    Lal Kitab ke Upay: लाल किताब के इन उपायों से मनचाही इच्छा पूरी होगी, धन का मिलेगा लाभ

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lal Kitab ke Upay in hindi: सनातन धर्म में लाल किताब का विशेष महत्व है। इस ग्रंथ में इंसान की सभी परेशानियों के समाधान के बारे में बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि लाल किताब में उल्लेख किए गए उपाय इंसान के जीवन के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। ऐसा माना जाता है इन उपायों को करके चंद दिनों में समृद्धि, प्रचुरता और धन को आकर्षित किया जा सकता है। हालांकि ये सुझाव ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के आधार पर दिए गए हैं। चलिए जानते हैं लाल किताब के कल्याणकारी उपायों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Tulsi Chalisa: रोजाना करें तुलसी चालीसा का पाठ, घर में मां लक्ष्मी का होगा आगमन

    लाल किताब के उपाय (Lal Kitab ke Upay)

    • अगर आप जीवन में संकटों का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में मंगलवार और शनिवार को संकटमोचन हनुमान जी को चोला अर्पित करें। इसके बाद बरगद के पेड़ के पत्ते पर आटे का दीपक जलाएं और उसे हनुमान जी के पास रख दें। इस दौरान सच्चे मन से प्रार्थना करें। इस उपाय को लगातार 11 मंगलवार या शनिवार को करें। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान को जीवन के संकटों से छुटकारा मिलता है और करियर में सफलता मिलती है।
    • अगर आप अपनी मनचाही इच्छा पूरी करना करना चाहते हैं, तो इसके लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध और जल समेत विशेष चीजें अर्पित करें। इस दौरान 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान की मनचाही इच्छा पूर्ण होती है।
    • मंदिर में एक श्री यंत्र रखें और नियमित रूप से इसकी पूजा-अर्चना करें। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
    •  शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए चीटियों को चीनी के दाने डालें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से धन में वृद्धि होती है।  

    यह भी पढ़ें: Lord Hanuman: मंगलवार के दिन हनुमान जी की करें विशेष पूजा, जीवन के संकटों से मिलेगा छुटकारा

    डिस्क्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी''।