Shani Dhaiya: सिंह राशि वालों को कब मिलेगी शनि की ढैय्या से मुक्ति? ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न
आत्मा के कारक सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी (Shani Dhaiya) हैं। इस राशि के आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। सिंह राशि के जातकों के लिए रविवार और मंगलवार का दिन शुभ होता है। सिंह राशि के जातक मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में शनिवार का दिन बेहद खास होता है। यह दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर साधक श्रद्धा भाव से आराध्य शनिदेव की पूजा करते हैं। इस समय शनिदेव को सरसों या तिल के तेल से अभिषेक करते हैं। साधक मनचाही मुराद पाने, जीवन में व्याप्त परेशानी को दूर करने और करियर एवं कारोबार में सफलता पाने के लिए शनिवार के दिन व्रत भी रखते हैं।
ज्योतिषियों की मानें तो शनिदेव की कृपा बरसने से जातक का जीवन धन्य हो जाता है। हर क्षेत्र में व्यक्ति को सफलता मिलती है। घर परिवार में खुशियों का माहौल रहता है। व्यक्ति अपने जीवन में दिन दोगुना और रात चौगुना तरक्की करता है। वहीं, शनिदेव की कुदृष्टि पड़ने पर जातक को जीवन में नाना प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति लाख चाहकर भी जीवन में सफल नहीं हो पाता है। इसके लिए व्यक्ति को कर्मशील होकर सत्य मार्ग पर चलना चाहिए।
वर्तमान समय में शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनिदेव ढ़ाई साल तक रहेंगे। इसके बाद राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। सिंह राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। आइए जानते हैं कि सिंह राशि वालों को कब शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी?
शनि गोचर 2027
न्याय के देवता शनिदेव एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं। इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वर्तमान समय में शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनिदेव अगले ढ़ाई साल तक रहेंगे। इसके बाद राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से कुंभ राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी।
कब मिलेगी शनि की ढैय्या से मुक्ति?
न्याय के देवता शनिदेव 03 जून, 2027 को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। इस दिन से कुंभ राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। इसके साथ ही सिंह और धनु राशि के जातक शनि की ढैय्या से मुक्त हो जाएंगे।
ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न
सिंह राशि के जातक संक्रांति तिथि पर सूर्य देव की पूजा एवं साधना करें। साथ ही संक्रांति के दिन काले तिल का दान करें। वहीं, सोमवार और शनिवार के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इन उपायों को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
यह भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: इन 2 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन की परेशानी होगी दूर
यह भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, दौड़ेगा बिजनेस और मिलेगी तरक्की
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।