Shani Gochar 2025: इन 2 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन की परेशानी होगी दूर
मन के कारक चंद्र देव 18 अगस्त के दिन राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के मिथुन राशि में गोचर करने से गजकेसरी राजयोग बन रहा है। गजकेसरी राजयोग (Gajkesari Rajyog 2025) बनने से कई राशि के जातकों के जीवन में उदय होगा। इस शुभ अवसर पर शनिदेव भी चाल बदलेंगे।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार 18 अगस्त को दिन कई राशि के जातकों के लिए शुभ और मंगलकारी रहने वाला है। इस शुभ अवसर पर न्याय के देवता शनिदेव अपनी चाल बदलेंगे। शनिदेव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों को जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। शनिदेव की कृपा से इन राशियों की तकदीर बदल सकती है।
ज्योतिषियों की मानें तो भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि यानी सोमवार 18 अगस्त को न्याय के देवता शनिदेव अपनी चाल बदलेंगे। इस शुभ अवसर पर शनिदेव उत्तर भाद्रपद के पहले चरण में गोचर करेंगे। आइए, शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन से होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं-
सिंह राशि
न्याय के देवता शनिदेव की चाल बदलने से सिंह राशि से जातक मालामाल होंगे। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा बरसेगी। शनिदेव उत्तर भाद्रपद के पहले चरण में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की राशि सिंह होती है।
शनिदेव की कृपा से आपके साहस में वृद्धि होगी। आप कुछ हद तक आलसी हो सकते हैं। आप में दया का भाव होगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता से धन कमाने में सफल होंगे। कई अवसर पर ससुराल वालों से धन लाभ होगा। इसके साथ ही घर या ससुराल से प्रॉपर्टी मिल सकती है। रोजगार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। आपके भोग्य में वृद्धि होगी। भविष्य में होने वाली घटनाओं का आपको पहले से आभास हो जाएगा।
तुला राशि
शनिदेव की विशेष कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से तुला राशि के जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। आप सेहतमंद रहेंगे। साथ ही आपकी शारीरिक शक्ति में वृद्धि होगी। समाज में आपका कद बढ़ेगा। साथ ही पेट संबंधी परेशानी दूर होगी। शत्रुओं में आपका भय रहेगा। आपके चाहने वालों से आपको प्यार मिलेगा।
धार्मिक प्रवृति के चलते आप में किसी प्रकार का भय नहीं रहेगा। हालांकि, आपको घंमड से बचना होगा। अकारण लाभ हो सकता है। कई बार आपको स्वयं को अकेला पा सकते हैं। देवों के देव महादेव की पूजा करने से आपको शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी। मनचाही मुराद पाने के लिए पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
यह भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: 18 अगस्त से इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन से भर जाएगी तिजोरी
यह भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, दौड़ेगा बिजनेस और मिलेगी तरक्की
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।