Shani Gochar 2025: 18 अगस्त से इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन से भर जाएगी तिजोरी
ज्योतिषियों की मानें तो देवों के देव महादेव ने शनिदेव (Shani Gochar 2025) को न्याय करने का वरदान दिया है। इसके लिए नवग्रह में उनको श्रेष्ठ माना जाता है। व्यक्ति को कर्म के अनुसार शनिदेव फल देते हैं। शनिदेव की कृपा से जातक अल्प समय में धनवान बन जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 18 अगस्त को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। दशमी तिथि शाम 05 बजकर 22 मिनट तक है। इसके बाद एकादशी तिथि शुरू होगी। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन अजा एकादशी मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त एकादशी का व्रत रखा जाता है।
ज्योतिषियों की मानें तो 18 अगस्त के दिन न्याय के देवता शनिदेव अपनी चाल बदलेंगे। शनिदेव की चाल बदलने से कई राशि के जातक मालामाल होंगे। उनके जीवन में वसंत समान बहार आएगा। आसान शब्दों में कहें तो इन राशियों की किस्मत हीरे की तरह चमकेगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
शनि गोचर 2025
वर्तमान समय में शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनिदेव 02 जून, 2027 तक रहेंगे। इसके अगले दिन शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव 03 जून को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। इससे पहले न्याय के देवता शनिदेव कई बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्तमान समय बेहद शुभ है। न्याय के देवता शनिदेव की असीम कृपा वृषभ राशि के जातकों पर बरस रही है। उनकी कृपा से आपको सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलेगी। शत्रु आपसे परास्त होंगे। इससे समाज में आपका कद बढ़ेगा। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। कई बार अचानक से धन लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Shani Mantra: शनिवार को पूजा के समय जपें ये शक्तिशाली मंत्र, हर परेशानी होगी दूर और बनेंगे बिगड़े काम
कई बार विभिन्न प्रकार की विद्या अर्जन करने का ख्याल मन में आ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक और शारीरिक पीड़ा दूर होगी। धन में बढ़ोतरी होगी। वरिष्ठ और सम्मानित लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आने वाले समय में वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। धन संचय करने में भी आप सफल होंगे। अच्छे मित्रों का साथ मिलेगा। कुल मिलाकर कहें तो वृषभ राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसेगी।
मिथुन राशि
न्याय के देवता शनिदेव की कृपा मिथुन राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से आपका भाग्योदय होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। राजनीति के क्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। कोई बड़ी जिम्मेवारी आपको पार्टी से मिल सकती है।
नगर या ग्रामीण चुनाव में आपको विजयश्री मिल सकती है। समाज सेवा के जरिए आपकी प्रसिद्धि फैलेगी। आप अपने पराक्रम से जाने जाएंगे। करियर को नया आयाम मिलेगा। शनिदेव आपको धनवान बनाएंगे। मुद्रा कोष बढ़ेगा। किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति में आप सूझ-बुझ से आगे निकल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, दौड़ेगा बिजनेस और मिलेगी तरक्की
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।