Shukra Gochar 2025: अप्रैल से इन राशियों का चमकेगा किस्मत का सितारा, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात
ज्योतिषियों की मानें तो (Shukra Nakshatra Parivartan 2025) शुक्र देव मई महीने के अंत में राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को फायदा मिल सकता है। शुक्र देव 31 मई को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अप्रैल का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि एवं नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस महीने के पहले दिन ही सुखों के कारक शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में शुक्र देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं। वहीं, 01 अप्रैल को शुक्र चाल बदलेंगे। इससे कई राशि के जातकों को फायदा होगा। इनमें दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: Kashi Vishwanath Mandir में कब की जाती है Mangla Aarti और क्या है धार्मिक महत्व?
शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन (Shukra Nakshatra Parivartan 2025)
वर्तमान समय में सुखों के कारक शुक्र देव उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में उपस्थित हैं। इस नक्षत्र में शुक्र देव 31 मार्च तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा।
शुक्र ग्रह गोचर 2025
शुक्र देव मई महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव 30 मई तक मीन राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं, 31 मई को शुक्र देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में 28 जून तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव 29 जून को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
इन राशियों को होगा लाभ
शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुंभ और मीन राशि के जातकों को सबसे अधिक फायदा होगा। वर्तमान समय में शुक्र देव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव उच्च भी होते हैं। इसके लिए मीन राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही जीवन में मंगल का आगमन होगा। करियर और कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। कारोबार को नया आयाम मिलेगा। रोजगार से जुड़ी परेशानी दूर होगी।
शुक्र देव की चाल बदलने से कुंभ राशि के जातकों को भी फायदा होगा। कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य महादेव हैं। कुंभ राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। साढ़ेसाती का दूसरा चरण समाप्त होगा। वहीं, तीसरा चरण शुरू होगा। रोजगार में स्थिरता आएगी। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। भावनाओं में बहकर कोई फैसले न लें। आय के नवीन साधन बनेंगे। विशेष काम में सफलता मिलेगी। तनाव की समस्या दूर होगी।
यह भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ मंदिर में कब और कौन करते हैं सप्तर्षि आरती? जानें सबकुछ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।