Valentine's day 2025: इन 4 राशियों की लाइफ में लगेगा रोमांस का तड़का, दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन
मन के कारक चंद्र देव 12 फरवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। इस राशि में चंद्र देव वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2025) तक रहेंगे। इसके अगले दिन चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को वैलेंटाइन डे पर सच्चा प्यार मिलने वाला है। उनके सपने पूरे होने वाले हैं जो प्रेम प्रसंग में हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वैलेंटाइन डे कई राशि के जातकों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। इस दिन आपको मनपसंद पार्टनर मिल सकता है। आसान शब्दों में कहें तो आप जिसे मन ही मन चाहते हैं, उसे आपके प्यार की खबर होगी। यह जान वह आपके प्यार को एक्सेप्ट करेगा।
वैलेंटाइन डे पर 4 राशि के जातकों को सच्चा प्यार मिलेगा। उनकी हसरत पूरी होगी। कई राशि के जातक शादी के लिए भी सहमति दे सकते हैं। लव लाइफ के लिए यह समय बहुत अच्छा है। अगर आप अपने पार्टनर से विवाह करना चाहते हैं, तो माता-पिता उनके प्यार को स्वीकार करेंगे। आइए, इन राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: सिर्फ I Love You नहीं, टिफिन से भी करें प्यार का इजहार; इस Valentine's पार्टनर के लिए बनाएं 5 डिशेज
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए वैलेंटाइन डे स्पेशल रहने वाला है। वैलेंटाइन डे पर न केवल सच्चा प्यार मिलेगा, बल्कि रिश्ते की भी बात होगी। मायावी ग्रह के चलते कन्या राशि के जातकों को वैलेंटाइन डे पर बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप प्रेम प्रसंग में हैं, तो पार्टनर अपने प्यार का इजहार आपसे कर सकता है। आप पार्टनर को कोई खूबसूरत गिफ्ट दे सकते हैं। पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर भी जाने का प्लान बन सकता है।
धनु राशि
ऊर्जा के कारक मंगल देव की कृपा से धनु राशि के जातकों को वैलेंटाइन डे पर पार्टनर की सहमति मिल सकती है। आसान शब्दों में कहें तो अगर प्यार में हैं, तो वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर से प्यार का इजहार कर सकते हैं। वैलेंटाइन डे पर आपको खोया हुआ प्यार मिल सकता है। पुराना प्यार भी लौट सकता है। पार्टनर आपके प्यार को स्वीकार करेगा। अगर प्रेम प्रसंग में अनबन या खटपट है, तो वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट देकर सॉरी बोले। आपकी गाड़ी निकल पड़ेगी।
कुंभ राशि
चंद्र देव की कृपा से कुंभ राशि के जातकों को वैलेंटाइन डे पर सच्चा प्यार मिलेगा। साथ ही पार्टनर से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। वैलेंटाइन डे पर पार्टनर आपसे प्यार का इजहार करेगा। साथ ही शादी के लिए प्रस्ताव भी दे सकता है। प्रेम संबंध मधुर होंगे। पार्टनर से भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। अपने पार्टनर को डेट पर ले जाएं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए भी वैलेंटाइन डे शानदार रहने वाला है। इस दिन आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपका पार्टनर आपको अपना जीवनसाथी बनाने की सहमति दे सकता है। रिश्ते में निकटता आएगी। वैलेंटाइन डे पर बनी दूरियां घट जाएंगी। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट एन्जॉय करेंगे। जीवनसाथी के साथ नई प्लानिंग कर सकते हैं। जिस शख्स की तलाश में हैं, उससे आपकी मुलाकात होगी।
यह भी पढ़ें: Valentine Week पर पार्टनर के साथ ये 3 जगह घूमने के लिए है बेस्ट, कम खर्च पर घूम आइए
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।