Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucky Zodiac Signs: 22 जून तक इन राशियों पर रहेगी सूर्य देव की कृपा, नौकरी की परेशानी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 08 Jun 2025 08:36 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो रविवार के दिन सूर्यदेव (Sun Nakshatra Transit 2025) की पूजा करने से करियर और कारोबार संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही जीव ...और पढ़ें

    Hero Image
    Surya Gochar 2025: 15 जून को सूर्य देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जून का महीना कई राशि के जातकों के लिए मंगलकारी रहने वाला है। इस महीने में बुध और मंगल के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ मिल रहा है। वहीं, आने वाले समय में सूर्य देव भी राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को करियर संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। इससे पहले सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ देखने को मिल रहा है। इन राशियों पर सूर्य देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से नौकरी की परेशानी दूर होगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: आषाढ़ महीने में कब है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी? यहां जानें शुभ मुहूर्त एवं योग

    वृषभ राशि

    सूर्य देव की कृपा से आपके स्वभाव में उदारता आएगी। आपके छोटे भाई और बहन के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आपकी दोस्ती अच्छे लोगों से हो सकती है। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। इससे पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आलस से दूर रहें। सरकारी तंत्र से लाभ मिल सकता है। सत्तासीन लोगों से संपर्क बढ़ सकता है। रिश्तेदारों से संबंध मधुर होगा।

    15 जून से आपको सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी। ईश्वर में आपकी श्रद्धा बढ़ेगी। धन संचय करने में आपको सफलता मिलेगी। आप अपने काम में महारत हासिल करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। कारोबार के माध्यम से भी लाभ हो सकता है। ननिहाल से धन लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से अकस्मात फायदा मिलेगा।

    मिथुन राशि

    आत्मा के कारक सूर्य देव 15 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इससे पूर्व भी सूर्य देव की कृपा आप पर बरस सकती है। हालांकि, धन व्यय अधिक हो सकता है। मेडिसिन सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। आप अपनी प्रतिभा से अपना परचम फहरा सकते हैं। इन सेक्टर में भी आप अपना करियर आजमा सकते हैं। जॉब में तरक्की मिल सकती है। खासकर, आपके छोटे भाई को अधिक लाभ देखने को मिल सकता है।

    धार्मिक दृष्टिकोण से समय शुभ रहेगा। दान-पुण्य में रूचि बढ़ेगी। अविवाहित जातकों को ऊंचे घर से रिश्ता आ सकता है। आप ईमानदारी और मेहनत कर धन कमाने में सफल होंगे। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। भावनाओं में बहकर कोई फैसले न लें। रविवार के दिन चावल, दाल, आटा, गेहूं आदि चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जप, दर हो जाएंगे सभी संकट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।