Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Gochar 2025: कन्या संक्रांति से इन लोगों को करियर में मिलेगी गुड न्यूज, तनाव से भी मिलेगा छुटकारा

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 11:00 PM (IST)

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि कन्या संक्रांति के दिन (Surya Gochar 2025) शिल्पकार विश्वकर्मा जी का अवतरण हुआ था। इसके लिए हर साल कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा पूजा मनाई जाती है। इस दिन इंदिरा एकादशी भी मनाई जाएगी। सूर्य देव की पूजा करने से आरोग्यता का वरदान मिलता है।

    Hero Image
    Surya Gochar 2025: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को आत्मा और पिता का कारक माना जाता है। शुभ ग्रहों के साथ रहने पर सूर्य देव मंगलकारी फल देते हैं। वहीं, राहु, केतु या शनि के साथ रहने पर व्यक्ति को जीवन में कई बार विषम परिस्थिति से  गुजरना पड़ता है। वहीं, बुध और चंद्रमा के साथ रहने पर सूर्य देव शुभ फल देते हैं। इसके अलावा, गुरु के साथ रहने पर सूर्य बली हो जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो 17 सितंबर को आत्मा के कारक सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को करियर में लाभ देखने को मिल सकता है। कई जातकों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    सूर्य गोचर 2025 (Surya Gochar 2025)

    17 सितंबर को देर रात 01 बजकर 54 मिनट पर आत्मा के कारक सूर्य देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस शुभ अवसर पर कन्या संक्रांति मनाई जाएगी। कन्या राशि में सूर्य देव एक महीने तक रहेंगे। इसके बाद सूर्य देव तुला में गोचर करेंगे। इससे पहले सूर्य देव कई बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।

    मेष राशि

    वर्तमान समय में मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। हालांकि, सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि के जातकों को काफी हद तक लाभ मिलता दिख रहा है। सूर्य देव की दृष्टि षष्ठ भाव में होगी। इससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके शत्रुओं में आपका भय रहेगा। आप कई मामलों में कठोर हो सकते हैं। आपके भाग्य में वृद्धि होगी।

    हालांकि, आपको धर्म पथ पर चलना होगा। इसके साथ ही माता-पिता जी की सेवा और सम्मान करें। आप न्याय करने के लिए जाने जाएंगे। इससे समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। कुछ नया करने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। सूर्य देव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है। समय का सदुपयोग करें। जीवन में तरक्की और उन्नति की राह पर अग्रसर रहेंगे।

    धनु राशि

    सूर्य देव के कन्या राशि में गोचर करने से धनु राशि के जातकों को फायदा हो सकता है। सूर्य देव की दृष्टि आपके करियर भाव में रहेगी। इससे आपको अनुकूल परिणाम मिल सकता है। आपकी बुद्धि और प्रगाढ़ होगी। इससे आप अपने जीवन में कई सही फैसले लेंगे। साथ ही आपमें नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इससे आप बड़ी सफलता पाने में सफल होंगे। पिता जी के संबंध मधुर रहेगा। पिता जी की सेवा और सम्मान करें।

    सरकारी तंत्र से सम्मानित हो सकते हैं। कई जातकों को सरकारी नौकरी से संबंधित कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। माता जी का विशेष ख्याल रखें। अनदेखी करने से माता जी को शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- Kanya Sankranti 2025: कब मनाई जाएगी कन्या संक्रांति? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    यह भी पढ़ें- Vishvakarma Puja: विश्‍वकर्मा पूजा पर जानें शुभ मुहूर्त, पटना सहित पूरे बिहार में उत्‍साह से मन रहा त्‍योहार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।