Shukra Gochar 2025: सुखों के कारक 12 अगस्त को बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों को होगा लाभ
धार्मिक मत है कि कजरी तीज का व्रत करने से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही पति की आयु लंबी होती है। भगवान शिव की पूजा करने से सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। कजरी तीज (Shukra Gochar 2025) पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 12 अगस्त को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर कजरी तीज मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाएगी। साथ ही उनके निमित्त कजरी तीज का व्रत रखा जाएगा।
ज्योतिषियों की मानें तो कजरी तीज पर सुखों के कारक शुक्र देव अपनी चाल बदलेंगे। शुक्र देव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। जातकों को उनके जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। आइए, इन राशियों (Lucky Zodiac Signs) के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें- Kajari Teej 2025: सुकर्मा समेत कई मंगलकारी योग में मनाई जाएगी कजरी तीज, बरसेगी महादेव की कृपा
मिथुन राशि
.jpg)
वर्तमान समय में सुखों के कारक शुक्र मिथुन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 20 अगस्त तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव की चाल बदलने से मिथुन राशि के जातकों को लाभ देखने को मिलेगा। आपके तेज और ओज में वृद्धि होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप महंगे कपड़े या गहने की खरीदारी कर सकते हैं।
नाना प्रकार के भौतिक कार्यों में रूचि जगेगी। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही स्वभाव में भी विनम्रता आएगी। आप मधुरभाषी होंगे। सभी विषयों के ज्ञाता होंगे। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। शिवजी को प्रसन्न करने के लिए पूजा के समय दूध या दही से भगवान शिव का अभिषेक करें।
कर्क राशि
.jpg)
शुक्र देव की चाल बदलने से आपके वैभव में वृद्धि होगी। बड़ों का आप सम्मान और सेवा करेंगे। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। धन का अभाव नहीं होगा। पैसे का खर्च आप सोच समझकर करेंगे। भौतिक सुखों पर व्यय करेंगे। उच्च कुल के लोगों से दोस्ती होगी। जीवन में अच्छे लोगों का आगमन होगा। कई अवसर पर धन अधिक खर्च होगा। हालांकि, अपनी वाणी और चरित्र पर कंट्रोल रखना होगा। व्यर्थ के कामों में धन व्यय हो सकता है। जीवन में सकारात्मक शक्ति का संचार होगा। देवों के देव महादेव की कृपा पाने के लिए गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करें। साथ ही सफेद चीजों का दान करें।
यह भी पढ़ें- Kajari Teej 2025: कजरी तीज की पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, अभी से तैयार कर लें सामग्री लिस्ट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।