Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shukra Gochar 2023: 2 अक्टूबर को सिंह राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव, इन 4 राशियों को होगा धन लाभ

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 05:42 PM (IST)

    Shukra Gochar 2023 वर्तमान समय में दैत्यों के गुरु शुक्र देव कर्क राशि में विराजमान हैं। वहीं अगले महीने 2 अक्टूबर को शुक्र देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से 4 राशि के जातकों के आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

    Hero Image
    Shukra Gochar 2023: 2 अक्टूबर को सिंह राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव, इन 4 राशियों को होगा धन लाभ

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shukra Gochar 2023 in Singh Rashi: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष ग्रहों की स्थिति और दशा के अनुसार भविष्य की गणना करते हैं। कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होने से जातक को सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वर्तमान समय में दैत्यों के गुरु शुक्र देव कर्क राशि में विराजमान हैं। वहीं, अगले महीने 2 अक्टूबर को शुक्र देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से 4 राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। आइए, इन 4 राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन

    ज्योतिष पंचांग के अनुसार, शुक्र देव 2 अक्टूबर को देर रात 1 बजकर 02 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 17 अक्टूबर को पूर्वाफाल्गुनी और 30 अक्टूबर को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात, 3 नवंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Ganesh Mantra: गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, आर्थिक तंगी होगी दूर

    कर्क राशि

    गुरु और शुक्र दोनों शुभ ग्रह हैं। कुंडली में गुरु और शुक्र के मजबूत रहने से जातक अपने जीवन में खूब तरक्की करता है। सिंह राशि में शुक्र के गोचर के दौरान कर्क राशि के धन भाव को देखेंगे। इस भाव में गुरु और शुक्र के रहने पर जातक को धन की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी भौतिक इच्छाएं पूर्ण होती हैं। कर्क राशि में गुरु उच्च होते हैं। अतः इस राशि के जातकों को आने वाले समय में धन लाभ हो सकता है।

    तुला राशि

    तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और आराध्या माँ दुर्गा हैं। सिंह राशि में गोचर के दौरान शुक्र तुला राशि के एकादश भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में शुक्र के विराजमान होने से तुला राशि के जातकों को धन लाभ होगा। जॉब मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी। पितृ पक्ष के पश्चात, वाहन खरीद सकते हैं।

    वृश्चिक राशि

    शुक्र राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि के करियर भाव को देखेंगे। इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को करियर और कारोबार में नया आयाम मिलेगा। इससे धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार में सुख और शांति का माहौल बनेगा। बिगड़े काम बनने लगेंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह हेतु रिश्ते आ सकते हैं। रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों को भी शुक्र राशि परिवर्तन से लाभ प्राप्त होगा। शुक्र देव धनु राशि के भाग्य भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में शुभ ग्रहों की दृष्टि पड़ने से जातक को किस्मत का पूरा साथ मिलता है। अतः धनु राशि के जातक के सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। अचानक से धन प्राप्त हो सकता है। जॉब में तरक्की मिलेगी।

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'