Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shukra Gochar 2023: 3 नवंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव, इन 5 राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 12:36 PM (IST)

    Shukra Gochar 2023 कुंडली में शुक्र मजबूत रहने से जातक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं कमजोर होने पर सुखों में कमी होने लगती है। ज्योतिषियों की मानें तो जल्द ही शुक्र देव अपनी राशि बदलने वाले हैं। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। हालांकि 5 राशियों को सर्वाधिक लाभ होगा।

    Hero Image
    Shukra Gochar 2023: 3 नवंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव, इन 5 राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Shukra Gochar 2023 in Kanya Rashi: दैत्यों के गुरु शुक्र देव प्रेम, विवाह, सुख और रोमांस के कारक माने जाते हैं। कुंडली में शुक्र मजबूत रहने से जातक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, कमजोर होने पर सुखों में कमी होने लगती है। ज्योतिषियों की मानें तो जल्द ही शुक्र देव अपनी राशि बदलने वाले हैं। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, 5 राशियों को सर्वाधिक लाभ होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन

    वर्तमान समय में शुक्र देव सिंह राशि में विराजमान हैं और 3 नवंबर को प्रातः काल 05 बजकर 13 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 12 नवंबर को हस्त नक्षत्र और 24 नवंबर को चित्र नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात, 30 नवंबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- अगले 10 साल तक ये 7 राशियां साढ़े साती से रहेंगी पीड़ित, हो जाएं अभी से सावधान

    कन्या राशि

    सुखों के कारक शुक्र देव 3 नवंबर को कन्या राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे। इससे कन्या राशि के जातकों के सुखों में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन मधुर होगा। पार्टनर से प्यार मिलेगा। आलस बढ़ सकता है। खानपान पर ध्यान देना होगा। कुल मिलाकर कहें तो नवंबर का महीना कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।

    तुला राशि

    कन्या राशि में गोचर के दौरान शुक्र देव तुला राशि के व्यय भाव को देखेंगे। इससे तुला राशि के जातक मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य सुख सुविधाओं वाले चीजों पर धन व्यय कर सकते हैं। पार्टनर के साथ हॉलिडे पर भी जा सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन होगा।

    वृश्चिक राशि

    कन्या राशि में गोचर के समय शुक्र देव वृश्चिक राशि के आय भाव को देखेंगे। इससे धन प्राप्ति के योग बनेंगे। इस दौरान करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। सभी शुभ कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

    धनु राशि

    शुक्र देव 3 नवंबर से धनु राशि के करियर और कारोबार भाव को देखेंगे। इससे धनु राशि को कारोबार में अपार लाभ मिल सकता है। करियर में भी सफलता मिलेगी। रोजगार मिल सकता है। प्रमोशन के भी योग हैं।

    मकर राशि

    वर्तमान समय में मकर राशि के जातक साढ़े साती से पीड़ित हैं, लेकिन अंतिम चरण चल रहा है। अतः मकर राशि के जातकों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। शुक्र के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को अत्यधिक फायदा होगा। मकर राशि के भाग्य भाव को शुक देख रहे हैं। इससे मकर राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

       

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'