Shardiya Navratri 2025: हीरे की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित होता है। शनिवार के दिन शनिदेव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए शनिवार का व्रत रखा जाता है। शनिदेव की कृपा पाने के लिए शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025) के दौरान आर्थिक स्थिति अनुसार दान करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। यह पर्व हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है। इस दौरान देवी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही नवरात्र का व्रत रखा जाता है। देवी मां दुर्गा की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त दुख और संकट दूर हो जाते हैं।
ज्योतिषियों की मानें तो शारदीय नवरात्र के दौरान कई राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
शनि गोचर 2025
वर्तमान समय में शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनिदेव ढाई साल तक रहेंगे। इसके बाद शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के मीन राशि में उपस्थित रहने के चलते मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। वहीं, मीन राशि साढ़ेसाती के दूसरे चरण से पीड़ित हैं। जबकि, कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है।
वृषभ राशि
वर्तमान समय में शनिदेव की दृष्टि आपके एकादश भाव में हैं। शनिदेव आपको कई मामलों में शुभ फल देंगे। आप अपनी बुद्धिमत्ता से जीवन में सफल होंगे। साथ ही शत्रुओं पर आपको आसानी से विजय मिलेगी। मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। करियर और कारोबार के माध्यम से आपको धन लाभ हो सकता है। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। अचानक से धन लाभ होगा। शनिदेव की कृपा से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
अच्छे लोगों का आपको साथ मिलेगा। राजकीय सम्मान प्राप्त हो सकता है। जीवन में व्याप्त परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। योग एवं साधना के माध्यम से काम में एकाग्रता बढ़ेगी। रुका हुआ कारोबार दौड़ने लगेगा। शारदीय नवरात्र के दौरान रोजाना भक्ति भाव से देवी मां दुर्गा की पूजा करें। साथ ही आर्थिक स्थिति अनुसार दान करें।
तुला राशि
शारदीय नवरात्र के दौरान तुला राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जीवन में नया सवेरा होगा। इस राशि को शनिदेव हमेशा शुभ फल देते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। शत्रुओं में आपका भय रहेगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। विषय वासनाओं से बचना होगा।
सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। भाई से प्यार और स्नेह मिलेगा। राजकीय कद बढ़ेगा। कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। दुखों का अंत होगा। रोग-शोक से मुक्ति मिलेगी। पेट संबंधी परेशानी दूर होगी। शारदीय नवरात्र के दौरान रोजाना भक्ति भाव से देवी मां दुर्गा की पूजा करें।
यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri के दौरान जन्मे बच्चों में होती है ये खासियत, परिवार में बिखेरते हैं खुशियां
यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: 09 या 10 दिन कितने दिन होंगे शारदीय नवरात्र? यहां दूर करें कन्फ्यूजन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।