Shani Gochar 2025: इन राशियों का खुलेगा किस्मत का पिटारा, मिलेंगे सभी सुख
ज्योतिषियों की मानें तो शनिदेव के राशि परिवर्तन करने (Shani Gochar 2025) से मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं कर्क और व ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनिदेव कर्म के अनुसार फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वाले को धनवान बनाते हैं। वहीं, बुरे कर्म करने वाले को दंडित करते हैं। शनिदेव की कुदृष्टि पड़ने से जातक की स्थिति बदतर हो जाती है। जातक लाख चाहकर अपने जीवन में सफल नहीं हो पाता है।
ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र अमावस्या के दिन शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिलेगा। इनमें दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इन दोनों राशियों की किस्मत बदल जाएगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: कब से शुरू होगा चातुर्मास? नोट करें सही डेट एवं नियम
तुला राशि
.jpg)
शनिदेव की कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसती है। उनकी कृपा से तुला राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही करियर में तुला राशि के जातक बेहतर करते हैं। शनिदेव के राशि परिवर्तन के दौरान आपको कई मामलों में शुभ फल मिलेगा। धन संपत्ति अर्जित करने में सफल होंगे। वहीं, कर्ज से मुक्ति मिलेगी। दान-पुण्य करने से विशेष लाभ मिलेगा। इस दौरान आप नेक कार्य करेंगे। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। मन आध्यात्म में लगेगा। हालांकि, घमंड से बचना होगा। इसके साथ ही वाणी पर भी कंट्रोल रखें।
मकर राशि
.jpg)
शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। इस राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। इससे करियर और कारोबार में व्याप्त सभी प्रकार की बाधा दूर हो जाएगी। शनिदेव की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। हर शुभ काम में सफलता मिलेगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धन की समस्या दूर होगी। संचार कौशल में ज्ञान बढ़ेगा। आप अपनी बुद्धि से धन कमाने में सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। राजनीति में विशेष सफलता मिलेगी। अपनी किस्मत को आप राजनीति में आजमा सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें: बहुत जल्द इन 4 राशियों की निकल पड़ेगी लॉटरी, जेबें भरने को हो जाएं तैयार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।