Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rahu Gochar 2025: 18 मई से इन राशियों के जीवन में होगा नया सवेरा, हीरे की तरह चमकेगी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 15 May 2025 08:03 AM (IST)

    वर्तमान समय में न्याय के देवता शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनि गोचर से मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हुआ है। वहीं कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। भगवान शिव की पूजा करने से न्याय के देवता शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

    Hero Image
    Rahu Gochar 2025: कैसे करें राहु-केतु को प्रसन्न?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मई का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में कई बड़े एवं छोटे ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वृषभ संक्रांति से एक दिन पहले देवगुरु बृहस्पति अपनी स्थिति बदलेंगे। बृहस्पति देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके एक दिन बाद सूर्य देव भी राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, बृहस्पति देव के राशि परिवर्तन के चार दिन बाद मायावी ग्रह राहु और केतु भी अपनी स्थिति बदलेंगे। मायावी ग्रह राहु और केतु के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों के जीवन में सवेरा होगा। इन राशियों को लाभ मिल सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: इन लोगों से कभी न करें बहस, वरना बढ़ा लेंगे अपनी ही मुसीबत

    राहु-केतु गोचर

    ज्योतिषियों की मानें तो 18 मई को मायावी ग्रह राहु और केतु राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं, केतु कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। राहु और केतु के राशि परिवर्तन से कन्या और मीन राशि के जातकों को राहु और केतु से मुक्ति मिल जाएगी।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों को मायावी ग्रह राहु लाभ पहुंचा सकते हैं। राहु के प्रभाव से शुभ कामों में सफलता मिलेगी। कारोबार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। गहने खरीद सकते हैं। बिगड़े और अटके काम बनेंगे। निवेश भी कर सकते हैं। घर के बड़े लोगों से अवश्य सलाह लेकर जीवन में कई अहम फैसले ले सकते हैं। राहु के राशि परिवर्तन से धन लाभ होगा। साथ ही भाग्य का सहारा मिलेगा। इससे पैसों की तंगी दूर होगी। विवाह के लिए इच्छुक हैं, तो समय उत्तम होगा। जीवन साथी भी अच्छा मिल सकता है। हालांकि, नौकरी में अस्थिरता आएगी। सेहत संबंधी परेशानी आ सकती है।

    कुंभ राशि

    मायावी ग्रह राहु के गोचर से कुंभ राशि के जातकों को फायदा मिल सकता है। लग्न भाव का राहु आपको धन लाभ करा सकता है। विषम परिस्थिति में भी किसी न किसी माध्यम से आपको धन लाभ होगा। आप सही जगह पर धन का इस्तेमाल करेंगे। निवेश से आपको फायदा होगा। आपके विचार में स्थिरता देखने को मिल सकती है। आप डाउन टू अर्थ बने रहेंगे।

    इससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साहस में वृद्धि होगी। आप स्वयं पर अधिक भरोसा रखेंगे। धन प्राप्ति से पैसों की तंगी दूर होगी। अपनों का साथ मिलेगा। सभी रुके काम बनेंगे। हालांकि, राहु की कुदृष्टि के चलते आप अच्छे और बुरे को समझने में भ्रमित हो सकते हैं। इस स्थिति में घर के बड़े लोगों की मदद अवश्य लें। वहीं, केतु के शुभ प्रभाव से भी आपको फायदा होगा।

    यह भी पढ़ें: इन लोगों से किया बुरा व्यवहार, तो घर में कभी नहीं होगा मां लक्ष्मी का वास

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।