Chanakya Niti: इन लोगों से किया बुरा व्यवहार, तो घर में कभी नहीं होगा मां लक्ष्मी का वास
आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) भारत के एक महान विद्वान रहे हैं जिनके द्वारा लिखी गई चाणक्य नीति का लोग आज भी अनुसरण करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन लोगों से बुरा व्यवहार करने पर व्यक्ति को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। एक महान शिक्षक होने के साथ-साथ आचार्य चाणक्य को राजनीति, अर्थशास्त्र, युद्ध रणनीति का भी अच्छा ज्ञान था। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में शिक्षा और राजनीति के साथ-साथ घर-परिवार से जुड़ी बातों का उल्लेख किया है। अगर आप चाणक्य द्वारा दी गई शिक्षा को अपने जीवन में उतारते हैं, तो इससे आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है।
नहीं मिलती देवी-देवताओं की कृपा
माता-पिता को भगवान का दर्जा दिया जाता है, साथ ही वह हमारे प्रथम गुरु भी होते हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो लोग अपने माता-पिता के साथ गलत व्यवहार करते हैं या उनका सम्मान नहीं करते, उन लोगों को देवी-देवताओं का आशीर्वाद नहीं मिलता औ जीवनभर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही उन व्यक्ति के घर में कभी लक्ष्मी जी का वास भी नहीं होता।
मिलेंगे बुरे परिणाम
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कभी भी अपने गुरुजनों व शिक्षकों से बुरा बर्ताव नहीं करना चाहिए। माता-पिता के बाद एक गुरु ही हमारे भविष्य को बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में जो व्यक्ति अपने गुरुजनों का सम्मान नहीं करता, वह जिदंगी में कभी आगे नहीं बढ़ सकता।
ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: पूरी जिंदगी गरीबी में जीते हैं ऐसे लोग, कभी नहीं चख पाते सफलता का स्वाद
कभी नहीं मिलती मां लक्ष्मी की कृपा
हिंदू धर्म में महिलाओं को देवी का ही स्वरूप माना जाता है। आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो व्यक्ति महिलाओं का सम्मान नहीं करता या फिर उनके साथ गलत व्यवहार करता है, उसे भी कभी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं मिलता। ऐसे लोग चाहे कितनी कोशिश कर लें, लेकिन जीवन में कभी तरक्की नहीं कर पाते।
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कहा है कि जो लोग अहंकार के चलते गरीबों व मजबूर लोगों का मजाक बनाते हैं या उन्हें खुद से कमतर समझते हैं, उन्हें भी कभी देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं मिलता। ऐसे में आप इस बातों का ध्यान जरूर रखें, ताकि आपको किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: जीवन में इन 5 जगहों पर भूलकर भी न रखें कदम, अंधकार में चला जाएगा भविष्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।