Chandra Gochar 2025: इन राशियों के जीवन में होगा नया सवेरा, मानसिक तनाव से भी मिलेगी निजात
ज्योतिषीय गणना के अनुसार मन के कारक चंद्र देव 22 फरवरी को (Chandra Gochar 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। भगवान विष्णु की पूजा करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है। कुंडली में गुरु मजबूत होने से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार 20 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस शुभ अवसर पर काल भैरव देव की पूजा की जाएगी। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही भय से छुटकारा मिलता है।
ज्योतिषियों की मानें तो कालाष्टमी पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इनमें दो भाग्यशाली राशि के जातकों को सबसे अधिक फायदा होगा। उनके सभी बिगड़े काम भगवान शिव की कृपा से बन जाएंगे। आइए, इसके बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: इन 2 राशियों की लगने वाली है लॉटरी, चमक उठेगा किस्मत का सितारा
तुला राशि
तुला राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सफेद चीजों का दान करने से चंद्र देव की कृपा बरसेगी। कार्यक्षेत्र में पार्टनर मिलेगा। निवेश से लाभ मिलेगा। कारोबार में तेजी आएगी। शनिदेव की कृपा से सभी बिगड़े काम बनेंगे। अपनों का प्यार और स्नेह मिलेगा। भय से मुक्ति मिलेगी। रोजगार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। अगर आप काल भैरव देव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो कालाष्टमी के दिन भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें।
मकर राशि
चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि वालों को लाभ मिलेगा। इस राशि पर मंगल देव की विशेष कृपा बरसती है। वहीं, चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। इससे जीवन में बड़ा बदलाव होगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सभी बिगड़े काम बनेंगे। रुके कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों का धन लाभ होगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। बड़े भाई से प्यार और स्नेह मिलेगा। कालाष्टमी के दिन चावल, चीनी, दूध, दही, आटा, नमक आदि चीजों का दान करें। इन चीजों के दान से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होगा।
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि से इन राशियों का होगा भाग्योदय, पैसों की तंगी होगी छूमंतर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।