Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Gochar 2025: इन 2 राशियों की लगने वाली है लॉटरी, चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 19 Feb 2025 02:54 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य (Sun Nakshatra Transit 2025) देव की कृपा बरसने से जातक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही पिता का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। भगवान विष्णु की पूजा करने से जातक पर सूर्य देव की कृपा बरसती है। आत्मा के कारक सूर्य देव की उपासना करने से आरोग्य जीवन का वरदान मिलता है।

    Hero Image
    Surya Gochar 2025: सूर्य देव 14 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Surya Gochar 2025: फाल्गुन का महीना कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने में सूर्य और बुध देव ने राशि परिवर्तन किया है। आने वाले समय में बुध देव फिर से राशि परिवर्तन करेंगे। इससे पूर्व (पहले) आत्मा के कारक सूर्य देव ने नक्षत्र परिवर्तन किया है। सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशि (Lucky Zodiac Signs) के जातकों को लाभ होगा। इनमें 2 राशि के जातकों को सबसे अधिक फायदा होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: फरवरी महीने में अस्त होने जा रहे हैं शनि, इन राशियों का चमकेगा किस्मत का सितारा

    सूर्य गोचर

    ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव 19 फरवरी को नक्षत्र परिवर्तन किया है। आत्मा के कारक सूर्य देव ने आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र (Surya Shatabhisha Nakshatra 2025) में गोचर किया है। शतभिषा नक्षत्र में सूर्य देव 3 मार्च तक रहेंगे। इसके अगले दिन सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वहीं, 14 मार्च को सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे।

    वृषभ राशि (Taurus Luck 2025)

    सूर्य देव के नक्षत्र बदलने से वृषभ राशि के जातकों को अधिक फायदा मिलेगा। इस राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ कारोबार में होगा। नए काम का श्रीगणेश कर सकते हैं। अटके काम में गति आएगी। पार्टनरशिप में किए गए कामों से फायदा होगा। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। किसी अपने की मदद मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। सरकार की तरफ से धन लाभ हो सकता है। नौकरी की तलाश में लगे जातकों को सफलता मिल सकती है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

    कुंभ राशि ( Aquarius Luck 2025)

    सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। धन अर्जन करने का राह मिलेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिगड़ी बात बन बनेगी। करियर में सफलता मिलेगी। विद्या में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। धार्मिक यात्रा के योग हैं। दान-पुण्य में भागीदारी बढ़ेगी। भगवान शिव की पूजा करें और रोजाना सूर्य देव को जल अर्पित करें।

    यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर इस तरह शिवलिंग पर चढ़ाएं लौंग का जोड़ा, सभी बाधाएं होंगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।