Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: 19 मार्च से इन राशियों के जीवन में होगा उजाला, आर्थिक तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 18 Mar 2025 09:03 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो 22 मार्च के दिन चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव 22 मार्च को धनु राशि में गोचर करेंगे। धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। इस राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बरसती रहती है। भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।

    Hero Image
    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 19 मार्च को रंग पंचमी है। यह पर्व हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है। भगवान कृष्ण की पूजा करने से साधक का जीवन खुशियों से भर जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो रंग पंचमी पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में उजाला होगा। इन राशियों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी। चंद्र देव की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होगा। आइए, इन दो राशि के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: इन राशियों को कारोबार में होगा दोगुना लाभ, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    तुला राशि

    तुला राशि के जातकों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। बिगड़े काम बनेंगे। लोगों से रिश्ते मधुर होंगे। माता जी से प्यार और स्नेह मिलेगा। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    निवेश करना चाहते हैं, तो समय उत्तम है। हालांकि, निवेश करने से पहले माता-पिता से अवश्य सलाह लें। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। कानूनी पढ़ाई करने वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। 

    मकर राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से मकर राशि वालों को कारोबार में जबरदस्त लाभ होगा। अटके काम में गति आएगी। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी को उधार न दें। आने वाले समय आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कारोबार में दोगुना लाभ होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे।  

    परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आय के नवीन साधन बनेंगे। चिंता से मुक्ति मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। कोयला, पेट्रोल, पानी से संबंधित बिजनेस करने वालों को दोगुना लाभ मिल सकता है। सोमवार के दिन सफेद चीजों का दान करें। 

    यह भी पढ़ें: खरमास में रोजाना करें सूर्य देव के नामों का मंत्र जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।