Chandra Dev Mantra: इन मंत्रों के जप से चंद्र देव को करें प्रसन्न, जल्द दूर होगा मानसिक तनाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा (Chandra Dev Mantra) कमजोर होने से कई तरह की समस्या आती हैं। वहीं चंद्रमा मजबूत होने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही रुके हुए काम पूरे होते हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए चंद्र देव के मंत्रो का जप करना शुभ माना जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Dev Mantra: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विधिपूर्वक चंद्र देव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है, जिससे उसे जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने की वजह से मन अशांत रहता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो महादेव की पूजा-अर्चना के दौरान चंद्र देव के मंत्रो का जप करें। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो चंद्र देव के मंत्रो के जप से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और मानसिक तनाव दूर होता है।
करें ये उपाय
यदि कुंडली में चंद्रमा कमजोर की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक को शिव की कृपा प्राप्त होती है और रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं।
इसके अलावा श्रद्धा अनुसार मंदिर या गरीब लोगों में चावल और दूध का दान करें। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और चंद्र देव की कृपा प्राप्त होती है।
तनाव दूर करने के मंत्र
1. ऊँ इमं देवा असपत्नं ग्वं सुवध्यं ।
महते क्षत्राय महते ज्यैश्ठाय महते जानराज्यायेन्दस्येन्द्रियाय
इमममुध्य पुत्रममुध्यै पुत्रमस्यै विश वोsमी राज: सोमोस्माकं ब्राह्माणाना ग्वं राजा।
2. ऊँ ऐं क्लीं सोमाय नम:।
ऊँ श्रां श्रीं श्रौं चन्द्रमसे नम:।
ऊँ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:।
3. ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम ।
नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम ।।
4. ऊँ अमृतंग अन्गाये विधमहे कलारुपाय धीमहि, तन्नो सोम प्रचोदयात ।।
5. ऊँ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रतिजागृहि त्वमिष्टापूर्ते स सृजेथामयं च ।
अस्मिन्त्सधस्थे अध्युत्तरस्मिन्विश्वे देवा यजमानश्च सीदत ।।
यह भी पढ़ें: Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन पूजा के समय करें ये 5 आसान उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर
6. प्रियंगुकलिकाश्यामं रुपेणाप्रतिमं बुधम ।
सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम ।।
7. ऊँ चन्द्रपुत्राय विदमहे रोहिणी प्रियाय धीमहि तन्नोबुध: प्रचोदयात ।
8. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||
ऊँ अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः।
सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्यः’।।
9. मामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं’।।
10. ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय।।
शिव आह्वान मंत्र (Shiva Aahvaan Mantra)
ॐ मृत्युंजय परेशान जगदाभयनाशन ।
तव ध्यानेन देवेश मृत्युप्राप्नोति जीवती ।।
वन्दे ईशान देवाय नमस्तस्मै पिनाकिने ।
नमस्तस्मै भगवते कैलासाचल वासिने ।
आदिमध्यांत रूपाय मृत्युनाशं करोतु मे ।।
त्र्यंबकाय नमस्तुभ्यं पंचस्याय नमोनमः ।
नमोब्रह्मेन्द्र रूपाय मृत्युनाशं करोतु मे ।।
नमो दोर्दण्डचापाय मम मृत्युम् विनाशय ।।
देवं मृत्युविनाशनं भयहरं साम्राज्य मुक्ति प्रदम् ।
नमोर्धेन्दु स्वरूपाय नमो दिग्वसनाय च ।
नमो भक्तार्ति हन्त्रे च मम मृत्युं विनाशय ।।
अज्ञानान्धकनाशनं शुभकरं विध्यासु सौख्य प्रदम् ।
नाना भूतगणान्वितं दिवि पदैः देवैः सदा सेवितम् ।।
सर्व सर्वपति महेश्वर हरं मृत्युंजय भावये ।।
यह भी पढ़ें: Chandra Dosh ke Upay: चंद्र दोष को दूर करने के लिए सोमवार के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।