Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Gochar 2024: सफला एकादशी तक इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 24 Dec 2024 07:00 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो 27 दिसंबर को चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद चंद्र देव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति देव हैं। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से धनु राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।

    Hero Image
    Chandra Gochar 2024: भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन सफला एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष 26 दिसंबर को सफला एकादशी है। एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ज्योतिषियों की मानें तो मन के कारक चंद्र देव क्रिसमस के शुभ अवसर पर राशि परिवर्तन करेंगे। इस राशि में चंद्र देव 2 दिनों तक रहेंगे। इससे कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इनमें 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: अगले साल 3 राशि के जातकों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

    कन्या राशि

    चंद्र देव के तुला राशि में गोचर करने से कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के स्वामी बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। अतः भगवान गणेश की विशेष कृपा कन्या राशि के जातकों पर बरसती है। हालांकि, केतु गोचर के चलते कन्या राशि के जातकों को जीवन में उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। वहीं, चंद्र देव के तुला राशि में प्रवेश करने से कन्या राशि के जातकों को कारोबार में सफलता मिल सकती है। रुके काम पूरे हो सकते हैं। धन संबंधी परेशानी से भी राहत मिल सकती है। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से हर काम में सफलता मिलेगी।

    धनु राशि

    धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। अतः भगवान विष्णु की विशेष कृपा धनु राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से हर कार्य में सफलता मिल सकती है। धन की भी प्राप्ति होगी। चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों से संबंध मधुर होंगे। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। किसी खास कार्य में सिद्धि प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि एवं शांति बनी रहेगी।

    यह भी पढ़ें: अगले साल इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।