विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandra Dev Mantra: मानसिक तनाव से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो जरूर करें इन मंत्रों का जप

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 15 Dec 2024 08:38 PM (IST)

सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि पर चंद्र देव की पूजा की जाती है। चंद्र देव की पूजा करने से शुभ ...और पढ़ें

Chandra Dev: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
Chandra Dev: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. मन के कारक चंद्र देव को सोमदेव भी कहा जाता है।
  2. भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने शीश पर धारण किया है।
  3. भगवान शिव की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 16 दिसंबर से पौष महीने की शुरुआत हो रही है। सोमार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ज्योतिष कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं। कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर जातक को मानसिक तनाव की समस्या होती है। अगर आप भी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इन मंत्रों का जप अवश्य करें।

यह भी पढ़ें: बेहद निराला है बदरीनाथ धाम, जानें इस मंदिर से जुड़ी अहम बातें

राशि अनुसार मंत्र जप

  • मेष राशि के जातक सोमवार के दिन ' ॐ ग्रहाधिपाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ अव्ययाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक सोमवार को 'ॐ धनुर्धराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कर्क राशि के जातक चंद्र देव को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ दंडपाणये नमः' मंत्र का जप करें।
  • सिंह राशि के जातक चंद्र देव की कृपा पाने के लिए 'ॐ सर्वज्ञाय नमः' मंत्र का जप करें।
  • कन्या राशि के जातक शिवजी की कृपा पाने के लिए 'ॐ भव्याय नमः' मंत्र का जप करें।
  • तुला राशि के जातक सोमवार के दिन 'ॐ भद्राय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक महादेव की कृपा पाने के लिए 'ॐ शुभ्राय नमः' मंत्र का जप करें।
  • धनु राशि के जातक पूजा के समय रोजाना 'ॐ शुचये नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
  • मकर राशि के जातक मनचाही मुराद पाने के लिए 'ॐ कळाधराय नमः' मंत्र का जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक मानसिक तनाव दूर करने के लिए 'ॐ दोषाकराय नमः' मंत्र का जप करें।
  • मीन राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के समय 'ॐ चंद्राय नमः' मंत्र का जप करें।

चंद्र देव मंत्र

1. प्रियंगुकलिकाश्यामं रुपेणाप्रतिमं बुधम ।

सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम ।।

2. ऊँ चन्द्रपुत्राय विदमहे रोहिणी प्रियाय धीमहि तन्नोबुध: प्रचोदयात ।

3. ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम ।

नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम ।।

4. ऊँ अमृतंग अन्गाये विधमहे कलारुपाय धीमहि, तन्नो सोम प्रचोदयात ।।

5. ऊँ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रतिजागृहि त्वमिष्टापूर्ते स सृजेथामयं च ।

अस्मिन्त्सधस्थे अध्युत्तरस्मिन्विश्वे देवा यजमानश्च सीदत ।।

यह भी पढ़ें: सोमवार को इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।