Lucky Zodiac Signs: 06 सितंबर तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, आर्थिक स्थिति भी होगी मजबूत
ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) सवा दो दिनों पर राशि परिवर्तन करते हैं। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को जीवन में खुशियों का आगमन होता है। देवों के देव महादेव की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं। सफेद चीजों का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को मन का कारक कहा जाता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक को सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलती है। साथ ही मन प्रसन्न रहता है। वहीं, चंद्रमा कमजोर होने पर जातक को मानसिक तनाव और चिंता रहती है। इसके साथ ही माता जी की माता जी भी शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहती हैं।
ज्योतिषियों की मानें तो 04 सितंबर को मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। चंद्र देव की कृपा से सकल मनोरथ सिद्ध होंगे। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
तुला राशि
चंद्र देव की कृपा से आपके जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। माता जी के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा। आपके स्वभाव में उदारता आएगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक तनाव और चिंता की समस्या दूर होगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। सफल होने के लिए अधिक परिश्रम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
भौतिक चीजें आपको सहजता से मिल जाएगी। जलीय यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। आप अपने जीवन में लोकप्रिय हो सकते हैं। तार्किक और बौद्धिक शक्ति बढ़ेगी। इसके साथ ही याददाश्त भी मजबूती होगी। सोमवार और शुक्रवार के दिन गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
मीन राशि
चंद्र देव के मकर राशि में गोचर करने से मीन राशि के जातकों को शुभ फल मिल सकता है। आपके स्वभाव में चंचलता आएगी। आपकी गिनती बुद्धिजीवियों की श्रेणी में होगी। किसी खूबसूरत जाने का अवसर मिल सकता है। धन में बढ़ोतरी होगी। इसके लिए आप निवेश का सहारा ले सकते हैं। निवेश करते समय घर के बड़े-वृद्ध की सलाह लें।
सरकारी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। अपने काम का विस्तार कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को कामयाबी मिल सकती है। सोमवार और शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें।
यह भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: इन राशियों की आर्थिक तंगी होगी दूर, मानसिक तनाव से भी मिलेगी निजात
यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2025: भाद्रपद पूर्णिमा पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।