Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा तक इन राशियों को होगा धन लाभ, पूरी होगी मनचाही मुराद
ज्योतिषीय गणना के अनुसार 12 फरवरी के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। 12 फरवरी को चंद्र देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। मेष राशि में सूर्य देव उच्च के होते हैं। इसके लिए मेष राशि के जातकों पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसती है। भगवान शिव की पूजा करने से चंद्रमा मजबूत होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। माघ पूर्णिमा के दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। अतः 12 फरवरी को कुंभ संक्रांति भी मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान किया जाता है। साथ ही पूजा, जप-तप एवं दान-पुण्य किया जाता है। इस दिन गंगा स्नान करने से साधक द्वारा जाने-अनजाने में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं।
ज्योतिषियों की मानें तो माघ पूर्णिमा तक दो राशि के जातकों पर मन के कारक चंद्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से साधक को न केवल मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, बल्कि धन संबंधी परेशानी भी दूर होगी। साथ ही मनचाही मुराद भी पूरी होगी। आइए, इन दोनों राशियों के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: अमरनाथ गुफा में क्यों अमर हुआ कबूतर का जोड़ा? जानें इसकी प्रमुख वजह
मिथुन राशि
चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मिथुन राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों में मनमुताबिक सफलता मिल सकती है। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। पड़ोसी से संबंध मधुर होंगे। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। आमदनी बढ़ेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। चंद्र देव की कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलेगी। किसी अजनबी शख्स से मुलाकात होगी। निवेश के लिए आइडियाज मिलेगा। पुराने मित्रों से मिलना होगा। इसके लिए मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि
माघ पूर्णिमा तक कन्या राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में मुनाफा होगा। चिंता और विकार दूर होगा। समय बेहद शुभ है। इस दौरान वाहन या मकान की खरीदारी कर सकते हैं। निवेश के लिए समय बहुत उत्तम है। बड़े भाई से कोई उपहार या गिफ्ट मिल सकता है। कोई विशेष मनोकामना पूरी होगी। सरकार या प्रशासन से सम्मानित हो सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि बॉस की शाबाशी मिले। कारोबार में निवेश के लिए प्लान कर सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के लिए भी कोई प्लानिंग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कब है फाल्गुन माह का पहला प्रदोष व्रत? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।