सिंह राशि में महालक्ष्मी राजयोग 29 जून को बनेगा, जानिए किन लोगों की निकलेगी लॉटरी
ऊर्जा के कारक मंगल और मन के कारक चंद्रमा के मिलने से महालक्ष्मी राजयोग (Mahalaxmi Rajyog 2025) बनता है । यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में यह योग हो, तो उसे जिंदगी में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती। अब जबकि यह योग सिंह राशि में बनेगा, तो जानते हैं कि किन राशि के जातकों को होगा लाभ।

29 जून को चंद्रमा के सिंह राशि में प्रवेश के साथ बनेगा यह राजयोग।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऊर्जा, शक्ति, पराक्रम और भूमि के कारक ग्रह मंगल को ज्योतिष में सेनापति माना जाता है। वह मेष और वृष राशि के स्वामी है। इन दोनों राशियों पर मंगल का प्रभाव होने की वजह से यह दोनों ही राशियां काफी उग्र होती हैं।
मंगल के साथ में जब मन के कारक चंद्रमा से मिलन होता है, तो एक राजयोग का निर्माण होता है। इसे ज्योतिष में महालक्ष्मी राजयोग के नाम से जाना जाता है। 29 जून 2025 को चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर मंगल पहले से ही मौजूद हैं।
इन दोनों ग्रहों के मिलने से सिंह राशि में राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग के चलते कुछ राशि के जातकों की लॉटरी निकाल सकती है। आइए जानते हैं वो कौन सी भाग्यशाली राखियां हैं, जिन्हें महालक्ष्मी राजयोग का लाभ होगा और क्या कुछ उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।
खरीद सकते हैं घर या गाड़ी
धन की राशि माने जाने वाली और पृथ्वी तक से जुड़ी वृष राशि के जातकों को निवेश से लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। इस राजयोग के प्रभाव से परिवार में मधुर संबंध बने रहेंगे। काफी समय से अटके हुए काम पूरे होंगे, जिसे मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आप जमीन और वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।
बनेंगे तरक्की के योग
कर्क राशि वालों के लिए धनलक्ष्मी राजयोग हमेशा से ही सफलता देने वाला रहा है। आपकी राशि से 11वें घर में इस राजयोग के बनने से लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। प्रमोशन और तरक्की के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा मित्रों के साथ में अच्छा समय बिताने के लिए मौके मिलेंगे।
पुराने निवेश से मिलेगा लाभ
महालक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से वृश्चिक राशि के जातकों को अचानक से कहीं से धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। पूर्व में किए गए निवेश अब फलीभूत होंगे और आपके लिए धन लाभ की स्थितियों का निर्माण कर सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से मन खुश रहेगा।
यह भी पढ़ें- Samudrik Shastra: चंद्र पर्वत पर तिल मानसिक परेशानी और बेचैनी का देता है संकेत, जानिए क्या उपाय करें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।