Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Magh Purnima 2025: इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, चमक उठेगी फूटी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 11 Feb 2025 09:30 PM (IST)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार 12 फरवरी के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। माघ पूर्णिमा के दिन चंद्र देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। सिंह राशि के स्वामी आत्मा के कारक सूर्य देव हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।

    Hero Image
    Magh Purnima 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 12 फरवरी कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दिन देवों के देव महादेव की कृपा कई राशि के जातकों पर बरसेगी। महादेव की कृपा से इन राशियों की बिगड़ी किस्मत संवर जाएगी। साथ ही मनचाही मुराद पूरी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माघ पूर्णिमा के दिन मन के कारक अपनी चाल बदलेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इन राशियों पर महादेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सोने की तरह किस्मत चमकने लगेगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: इन 4 राशियों को नहीं रहेगी पैसों की किल्लत, जीवन में होगा नया सवेरा

    कर्क राशि

    माघ पूर्णिमा के दिन कर्क राशि के जातकों पर भगवान शिव संग चंद्र देव की कृपा बरसेगी। चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। वहीं, भगवान शिव की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बिताने का अवसर मिलेगा। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्म की तरफ मन रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी से प्यार मिलेगा। पार्टनरशिप में किये गए कार्यों से लाभ मिलेगा। महाकुंभ में स्नान करने का सौभाग्य मिलेगा। कारोबार में लाभ होगा। काले तिल और चावल का दान करें।

    वृषभ राशि

    माघ पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। इस राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं। इसके लिए वृषभ राशि के जातकों को चंद्र देव हमेशा शुभ फल देते हैं। उनकी कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलेगी। मन में चल रहे नकारात्मकता का अंत होगा। मन प्रसन्न रहेगा। पूर्णिमा तिथि पर दान करने से वृषभ राशि के जातकों को महादेव का आशीर्वाद मिलेगा। भगवान शिव की कृपा से कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। देव दर्शन के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने का सौभाग्य मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: माघ पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, पूरी होगी मनचाही मुराद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।