Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rahu Gochar 2025: इन 4 राशियों को नहीं रहेगी पैसों की किल्लत, जीवन में होगा नया सवेरा

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 11 Feb 2025 07:00 PM (IST)

    वर्तमान समय में मीन राशि (Rahu Gochar 2025) के जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने पर मीन राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा। इसके लिए मीन राशि के जातकों को जीवन में विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ रहा है। भगवान शिव की पूजा करने से राहु-केतु की कुदृष्टि समाप्त हो जाती है।

    Hero Image
    Rahu Gochar 2025: राह और केतु को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। राहु और केतु दोनों छाया ग्रह हैं। राहु और केतु दोनों एक राशि में डेढ़ साल तक रहते हैं। इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वर्तमान समय में राहु मीन राशि में विराजमान हैं और केतु कन्या राशि में उपस्थित हैं। राहु और केतु के चलते दोनों राशि के जातकों को जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो बहुत जल्द कन्या और मीन राशि के जातकों को मायावी ग्रह राहु और केतु से मुक्ति मिलेगी। राहु और केतु की स्थिति बदलने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इनमें 4 राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। इन राशियों की आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    राहु-केतु गोचर

    ज्योतिषियों की मानें तो 18 मई को मायावी ग्रह राहु  मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं, केतु कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। राहु और केतु के राशि परिवर्तन करने से कन्या और मीन राशि के जातकों को मायावी ग्रह से मुक्ति मिल जाएगी। मायावी ग्रह राहु और केतु 5 दिसंबर 2026 तक इन राशियाों में विराजमान रहेंगे। इसके बाद वक्री चाल चलकर मकर और कर्क राशि में गोचर करेंगे।

    कन्या राशि

    केतु के राशि परिवर्तन करने से कन्या राशि के जातकों को मायावी ग्रह से मुक्ति मिलेगी। इससे कारोबार संबंधित परेशानी दूर होगी। भगवान गणेश की कृपा से कारोबार में लाभ होगा। आप अपने काम को पूरा करने में सफल होंगे। आर्थिक तंगी दूर होगी। सही समय पर उचित फैसले लेंगे। इससे धन लाभ होगा। अटके हुए काम बन जाएंगे। अपनों का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

    मीन राशि

    मीन राशि के जातकों को मई महीने में मायावी ग्रह राहु (Rahu Ketu Effects) से मुक्ति मिल जाएगी। राहु के कुंभ राशि में गोचर करने से मीन राशि के जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिलेगा। धन की समस्या दूर होगी। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। बिगड़े काम बनेंगे। निवेश के लिए समय उत्तम रहेगा, लेकिन घर के बड़े लोगों से अवश्य सलाह लें। इसके अलावा, वृषभ और वृश्चिक राशि के जातकों को भी लाभ होगा। इन दोनों राशि पर राहु और केतु की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जीवन में विशेष सफलता मिलेगी।  

    यह भी पढ़ें: इन राशि के जातकों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।