Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या के दिन इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर
आषाढ़ अमावस्या के दिन ग्रहों के राजकुमार बुध देव भी अपनी चाल बदलेंगे। बुध देव की चाल बदलने से कई राशि के जातक मालामाल होंगे। वहीं, शिवजी की कृपा कई राशि के जातकों पर बरसेगी। इससे उनके जीवन में सुखों का आगमन होगा।

Ashadha Amavasya 2025: शिवजी को ऐसे प्रसन्न करें
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में बुधवार 25 जून को आषाढ़ अमावस्या मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव की भक्ति भाव से पूजा की जाएगी। वहीं, पूजा के समय देवों के देव महादेव का जलाभिषेक भी किया जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि देवों के देव महादेव जलाभिषेक से प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर शीघ्र बरसती है। भगवान शिव की कृपा से जातक की हर मनोकामना पूरी होती है।
ज्योतिषियों की मानें तो आषाढ़ अमावस्या के दिन दो राशि के जातकों पर देवों के देव महादेव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन से संबंधित बड़ी और छोटी परेशानी दूर होगी। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: Ashadha Amavasya 2025: पितरों को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो अमावस्या के दिन करें इस स्तोत्र का पाठ
वृषभ राशि
आषाढ़ अमावस्या के दिन वृषभ राशि के जातकों पर देवों के देव महादेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अटका या रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी। मनी सेविंग करने में सफल होंगे। करियर में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बदलाव से आपको लाभ मिलता दिखेगा। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। अगर कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो शुक्ल पक्ष से शुरू कर सकते हैं। विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोजन खाने का अवसर मिल सकता है। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। कारोबार में किसी प्रकार का बड़ा बदलाव कर सकते हैं।
सिंह राशि
आषाढ़ अमावस्या के दिन यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। वाहन सुख मिल सकता है। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। किसी विशेष कार्य में आपकी भागीदारी होगी। राजकीय मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि आपको प्रसिद्धि मिलेगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार की परेशानी दूर होगी। भगवान शिव की कृपा से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों पर शिव जी की विशेष कृपा बरसेगी। कारोबार के माध्यम से धन लाभ होगा। सभी बिगड़े काम बनेंगे। आषाढ़ अमावस्या पर सफेद चीजों का दान करें।
यह भी पढ़ें: Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या पर तर्पण करते समय करें इस चालीसा का पाठ, पितृ होंगे प्रसन्न
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।