Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या पर इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, होगी हर इच्छा पूरी
यह दिन पितरों के लिए बेहद खास होता है। आषाढ़ अमावस्या के दिन श्रद्धा भाव एवं विधि-विधान से पितरों का तर्पण एवं पिंडदान किया जाता है। अमावस्या तिथि पर देवों के देव महादेव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है।
Ashadha Amavasya 2025: भगवान शिव को ऐसे करें प्रसन्न
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार 25 जून को आषाढ़ अमावस्या है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान करते हैं। साथ ही देवों के देव महादेव की पूजा करते हैं। अमावस्या तिथि पर पितरों की भी पूजा यानी तर्पण करने का विधान है। इसके लिए साधक अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से महादेव की पूजा करते हैं। वहीं, पूजा के समय भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।
भगवान शिव जलाभिषेक से जल्द प्रसन्न होते हैं। अपनी कृपा साधक पर बरसाते हैं। भगवान शिव की कृपा से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। अगर आप भी देवों के देव महादेव को प्रसन्न कर मनचाही मुराद पाना चाहते हैं, तो आषाढ़ अमावस्या के दिन पूजा के समय इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें।
यह भी पढ़ें: Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या से इन राशियों की बदलेगी तकदीर, पैसों की तंगी होगी दूर
राशि अनुसार अभिषेक
- मेष राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में शहद से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- वृषभ राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- मिथुन राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- कर्क राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या को पूजा के समय शुद्ध दही से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- सिंह राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन गंगाजल में सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- कन्या राशि के जातक पूजा के समय गंगाजल में पान के पत्ते और सुगंध मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- तुला राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन पूजा के समय शुद्ध घी से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- वृश्चिक राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन पूजा के समय गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- धनु राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन पूजा के समय गंगाजल में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- मकर राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन पूजा के समय गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- कुंभ राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन गंगाजल में साबुत उड़द मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- मीन राशि के जातक आषाढ़ अमावस्या के दिन पूजा के समय गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
यह भी पढ़ें: भगवान शिव की पूजा के समय करें इस चालीसा का पाठ, चमक उठेगा सोया भाग्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।