Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या से इन राशियों की बदलेगी तकदीर, पैसों की तंगी होगी दूर

    Updated: Tue, 24 Jun 2025 01:34 PM (IST)

    आषाढ़ अमावस्या पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से साधक को मनचाहा वरदान मिलेगा। साथ ही भगवान शिव की कृपा साधक पर बरसेगी। उनकी कृपा से जीवन में मंगल ही मंगल होगा।

    Hero Image

    Budh Dev:बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 25 जून को आषाढ़ अमावस्या है। यह दिन पितरों के लिए बेहद खास होता है। आषाढ़ अमावस्या के दिन श्रद्धा भाव एवं विधि-विधान से पितरों का तर्पण एवं पिंडदान किया जाता है। अमावस्या तिथि पर देवों के देव महादेव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    ज्योतिषियों की मानें तो आषाढ़ अमावस्या के दिन व्यापार के दाता बुध देव अपनी चाल बदलेंगे। बुध देव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों को कारोबार में दोगुना लाभ होगा। साथ ही शुभ कामों में भी सफलता मिलेगी। आइए, इन राशियों को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं-

     

    यह भी पढ़ें: Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या के दिन करें इस चालीसा का पाठ, पितृ होंगे प्रसन्न

     

    मकर राशि


    आषाढ़ अमावस्या के दिन से मकर राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। खासकर, कारोबार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। बुध देव की वर्तमान स्थिति आपको सभी शुभ कामों में सफलता दिलाएगी। आसान शब्दों में कहें तो आपको शुभ फल प्राप्त होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको काम में मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ हो सकता है। खरीदने और बेचने या आयात-निर्यात से संबंधित कारोबार में लाभ होगा। आसान शब्दों में कहें तो बिजनेस में गति आएगी। आपकी वाणी में भी मधुरता आएगी। हालांकि, आपको सलाह दी जाती है कि तामसिक चीजों का सेवन न करें। खासकर, सावन के महीने में तामसिक चीजों का सेवन बिल्कुल न करें। वाद-विवाद से भी बचें। हर बुधवार के दिन पूजा के समय भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें। ऐसा करने से बिजनेस में लाभ मिलेगा।

     

    कुंभ राशि

     

    आषाढ़ अमावस्या के दिन से कुंभ राशि के जातकों को जीवन में नया सवेरा देखने को मिल सकता है। आपके स्वभाव में विनम्रता आएगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप अपने विनम्र स्वभाव से धन कमाने में सफल होंगे। स्मरण शक्ति बढ़ेगी। साथ ही रुके काम में गति आएगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सुख-सौभाग्य और वैभव में वृद्धि होगी। कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है। इससे कई रुके काम बनेंगे। साथ ही कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। न्याय करने का अवसर मिल सकता है। आषाढ़ अमावस्या के दिन काले तिल और छाता समेत अन्न का दान करें।

     


    यह भी पढ़ें: Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या पर पूजा के समय जपें ये शक्तिशाली मंत्र, हर संकट होगा दूर

     

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।