Kamada Ekadashi 2025: 08 अप्रैल से इन लोगों के जीवन में होगा बदलाव, फंसा हुआ पैसा मिलेगा वापस
ज्योतिषियों की मानें तो कामदा एकादशी पर चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) अपनी चाल बदलेंगे। इस शुभ अवसर पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बनने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान मिलेगा। साथ ही शुभ कामों में सफलता मिलेगी। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि होगी।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 08 अप्रैल को कामदा एकादशी है। यह पर्व हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाएगी। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाएगा। एकादशी व्रत को करने से साधक पर लक्ष्मी नारायण जी की विशेष कृपा बरसती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
ज्योतिषियों की मानें तो कामदा एकादशी से दो राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन राशि के जातकों पर न केवल लक्ष्मी नारायण जी की कृपा बरसती है, बल्कि चंद्र देव की भी कृपा बरसेगी। चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। वहीं, मां लक्ष्मी की कृपा से पैसों की तंगी दूर होगी। आइए, इन दो राशि के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: इस मूलांक के जातकों पर पूरे साल बरसेगी हनुमान जी की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर
कर्क राशि
कामदा एकादशी के दिन मन के कारक चंद्र देव की चाल बदलने से कर्क राशि के जातकों को लाभ होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही धन की बचत करने में भी आप सफल होंगे। आप कई लोगों की हेल्प करने में सफल होंगे। आप करियर में भी अपने सहकर्मी की मदद कर सकते हैं। आपकी हेल्प से कई लोगों को नौकरी मिल सकती है। शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। कारोबार में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आप बच्चों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि
कामदा एकादशी के दिन से तुला राशि के जातकों के जीवन में भी नया सवेरा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव होगा। आपके सभी बिगड़े काम बनेंगे। सरकार से भी सम्मानित हो सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार के माध्यम से धन लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। आप किसी समुद्री तट पर घूमने जा सकते हैं। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। बड़े भाई एवं बहन का प्यार मिलेगा। अचानक से धन लाभ होगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। तनाव की समस्या दूर होगी। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। कारोबार में दोगुना लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: इसलिए भगवान शिव को लेना पड़ा था पशुपतिनाथ अवतार? वजह कर देगी हैरान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।