Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gupt Navratri 2025: 4 जुलाई तक इन राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा, पैसों की किल्लत होगी खत्म

    Updated: Wed, 25 Jun 2025 07:34 PM (IST)

    जगत की देवी मां दुर्गा की महिमा अपरंपार है। अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। ममतामयी देवी मां दुर्गा की कृपा से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के मानसिक और शारीरिक कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    Hero Image

    Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्र का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार 26 जून से आषाढ़ गुप्त नवरात्र की शुरुआत हो रही है। यह पर्व नौ दिनों तक चलता है। इस दौरान जगत जननी देवी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही दस महाविद्याओं की देवियों की कठिन साधना की जाती है। साधक मनोवांछित फल पाने के लिए नौ दिनों तक व्रत भी रखते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो गुप्त नवरात्र के दौरान दो राशि के जातकों पर जगत जननी आदिशक्ति देवी मां दुर्गा की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही पैसों की किल्लत भी दूर होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Gupt navratri 2025: गुप्त नवरात्र में रोजाना करें इन मंत्रों का जप, जीवन में नहीं आएगा कोई संकट

    वृषभ राशि

    2

    वृषभ राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं और आराध्य जगत की देवी मां दुर्गा हैं। इस राशि के जातकों पर मन के कारक चंद्र देव की भी विशेष कृपा बरसती है। इसके लिए वृषभ राशि के जातकों को शुभ कामों में शीघ्र सफलता मिल जाती है। वहीं, मंथन और चिंतन करने से बड़ी से बड़ी परेशानी दूर हो जाती है। गुप्त नवरात्र के दौरान देवी मां दुर्गा की कृपा से सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

    कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर या कारोबार को नया आयाम मिलेगा। बिगड़े काम बनेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। निवेश की प्लानिंग कर सकते हैं। देवी मां दुर्गा की कृपा से धन की परेशानी दूर होगी। गुप्त नवरात्र के दौरान भक्ति भाव से देवी मां दुर्गा की पूजा करें। वहीं, आर्थिक स्थिति अनुसार अन्न, जल और वस्त्र का दान करें।

     

    तुला राशि

    7

    जगत की देवी मां दुर्गा की कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसती है। इस राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। वहीं, तुला राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं। इसके लिए तुला राशि को शनिदेव हमेशा शुभ फल देते हैं। शनिदेव की कृपा से तुला राशि के जातक कर्मशील होते हैं। इसके लिए तुला राशि के जातक अपने जीवन में शीघ्र सफल होते हैं। गुप्त नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की असीम कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलेगी।

    रुके काम में गति आएगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। आपकी ख्याति बढ़ेगी। भूमि या भवन से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। गुप्त नवरात्र के दौरान भक्ति भाव से देवी मां दुर्गा की पूजा करें। वहीं, विभिन्न प्रकार के अन्न का दान करें।

    यह भी पढ़ें: Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्र 26 जून से, 10 महाविद्याओं की होगी साधना

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।