Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gajkesari Yog 2025: सावन में इस दिन बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन 2 राशियों के शुरू होंगे शुभ दिन

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 05:12 PM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार सावन की शुरुआत 11 जुलाई (Sawan 2025) से हो गई है जिसका समापन 9 अगस्त को होगा। ज्योतिषियों की मानें तो सावन में गजकेसरी राजयोग (Gajkesari Yog 2025 Benefits) बनेगा जिससे 2 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है और महादेव की कृपा प्राप्त होगी।

    Hero Image
    Gajkesari yog benefits: गजकेसरी राजयोग से किन राशियों को मिलेगा लाभ

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सावन (Sawan 2025) का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस माह को भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन में रोजाना शिव जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना और सोमवार व्रत करने से साधक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है और जीवन में आ रहे संकट दूर होते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावन में 22 जुलाई को गजकेसरी राजयोग (Gajkesari Yog in Sawan 2025) का निर्माण होगा, जिससे 2 राशियों को लाभ मिलेगा और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी। 22 जुलाई चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस दिन चंद्रमा सुबह 08 बजकर 14 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। मिथुन में पहले से ही गुरु विराजमान है। इस राशि में दोनों ग्रहों की युति होगी, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इस योग का प्रभाव वृषभ और सिंह राशि के जातकों पर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं इन राशियों को कौन-से लाभ मिलेंगे।

    वृषभ राशि (Taurus)

    सावन में गजकेसरी राजयोग बनने से वृषभ राशि के जातकों को मनचाहा करियार मिलेगा। कारोबार में वृद्धि देखने को मिलेगी। आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलेगा। कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। दान-पुण्य और धार्मिक कामों को करने से जीवन में सफलता मिलेगी। महादेव की कृपा से मानसिक तनाव दूर होगा।

    यह भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन में भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं? तो रात के समय करें ये दुर्लभ उपाय

    सिंह राशि (Leo)

    इसके अलावा सिंह राशि के जातकों की सभी मुरादें पूरी होंगी। बड़े भाई से प्यार मिलेगा और बहन से उपहार मिल सकता है। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। सरकारी विभाग से रुका पैसा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    ऐसे करें महादेव को प्रसन्न

    • धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव का अभिषेक करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। सावन में रोजाना शिव जी का दूध, दही और पंचामृत से अभिषके करें। इस उपाय को करने से महादेव की कृपा प्राप्त होगी और बिगड़े काम पूरे होंगे।
    • आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए सावन में महादेव का गन्ने के रस या शहद से अभिषेक करें। देसी घी का दीपक जलाकर पूजा-अर्चना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से कुंडली में बुध और मंगल ग्रह मजबूत होगा और महादेव प्रसन्न होते हैं।

    यह भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन में क्यों नहीं कटवाते बाल और दाढ़ी, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।