Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Gajkesari Rajyog 2025: गजकेसरी राजयोग से इन राशियों की बदलेगी तकदीर, आर्थिक तंगी होगी दूर

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 01:09 PM (IST)

    न्याय के देवता शनिदेव 18 अगस्त (Shani Gochar 2025) को अपनी स्थिति बदलेंगे। शनिदेव की चाल बदलने से कई जातकों की किस्मत बदल सकती है। उनके जीवन में सुखों का आगमन होगा। साथ ही जीवन की हर परेशानी दूर होगी। शनिदेव की कृपा से करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है।

    Hero Image
    Gajkesari Rajyog 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को बेहद प्रिय है। कहते हैं कि सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने वाले साधकों पर महादेव की असीम कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि यानी 18 अगस्त को गजकेसरी राजयोग का संयोग बन रहा है। इस योग से कई राशि के जातक लाभान्वित होंगे। इनमें दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इन दोनों राशि के जातकों पर महादेव और भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहेगी। आइए, इन राशियों को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं-

    गजकेसरी राजयोग

    मन के कारक चंद्रमा 18 अगस्त को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में पूर्व से देवगुरु बृहस्पति है। गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा। इस योग से दो राशि के जातकों को तकदीर बदल सकती है। चंद्र देव मिथुन राशि में दो दिनों तक रहेंगे।

    वृषभ राशि

    गजकेसरी राजयोग से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गुरु की कृपा से सौभाग्य में वृद्धि होगी। वहीं, चंद्र देव की कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलेगी।

    परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आपकी वाणी में मधुरता आएगी। इससे आपके सभी बिगड़े काम बन सकते हैं। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। वृषभ राशि के जातकों पर चंद्र देव की असीम कृपा रहती है। मन प्रसन्न रहेगा। शत्रु आपके मुरीद होंगे। किसी विशेष काम के पूरा होने से जीवन जीने की नई दिशा मिलेगी।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग ज्यादा फलदायी या मंगलकारी रहने वाला है। इस योग से धन की समस्या दूर होती है। ऐसा भी हो सकता है कि अटके काम के पूरे होने से धन लाभ हो सकता है। आपको प्रसिद्धि मिल सकती है।

    किसी बड़े अधिकारी से आपको लाभ हो सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। बिजनेस में अटका या फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। बिगड़े काम बनेंगे। गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।

    यह भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: 18 अगस्त से इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन से भर जाएगी तिजोरी

    यह भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: इन 2 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन की परेशानी होगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।