विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zodiac Signs: खुशियों से भर जाएगा इन 2 राशियों का जीवन, पैसों की तंगी होगी दूर

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Mon, 05 May 2025 07:55 PM (IST)

ज्योतिषीय गणना के अनुसार मन के कारक चंद्र देव वृषभ राशि में उच्च होते हैं। इस राशि के जातकों पर ...और पढ़ें

Zodiac Signs: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
Zodiac Signs: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं।
  2. मकर राशि में मंगल देव उच्च होते हैं।
  3. शिव जी की पूजा से दुखों का नाश होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मई का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में कई बडे़ ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इनमें देवगुरु बृहस्पति भी शामिल हैं। वहीं, राहु और केतु भी अपनी चाल बदलेंगे। जबकि, माह के अंत में सुखों के कारक मेष राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान मन के कारक चंद्र देव नियत तिथि पर राशि परिवर्तन करते रहेंगे।

ज्योतिषियों की मानें तो मन के कारक चंद्र देव ने राशि परिवर्तन किया है। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से 2 राशि के जातकों को जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, जीवन खुशियों से भर जाएगा। साथ ही पैसों की तंगी भी दूर होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: कितने साल तक चलती है केतु की महादशा और कैसे करें मायावी ग्रह को प्रसन्न?

कर्क राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को आने वाले दिनों में फायदा मिलेगा। इस राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। इसके लिए कर्क राशि के जातकों पर भगवान शिव संग चंद्र देव की कृपा बरसती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। बिगड़े काम बन जाएंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। किसी न किसी माध्यम से धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्म की तरफ मन रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। पार्टनरशिप में किए गए कामों से लाभ मिलेगा।  चावल और काले तिल का दिन करें।  

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के जीवन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा रहती है। वहीं, चंद्र देव की कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलेगी। नेगेटिव विचारों का अंत होगा। खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। देव दर्शन के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। बिगड़े काम बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्ते में मजबूती आएगी। 

यह भी पढ़ें: क्यों अलग है केदारनाथ का शिवलिंग? पांडव से जुड़ा है रहस्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।