विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

New Year 2026: नए साल में इन राशियों की लगेगी लॉटरी, शुरू होगा सफलता का दौर

Published: Tue, 23 Dec 2025 06:00 PM (IST)

14 जनवरी को मकर संक्रांति है, जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। जनवरी में ग्रहों ...और पढ़ें

व्यापार के दाता बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?

व्यापार के दाता बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है।

  2. इस दिन सूर्य देव की पूजा-उपासना की जाती है।

  3. सूर्य देव की पूजा करने से करियर में सफलता मिलती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। यह पर्व हर साल आत्मा के कारक सूर्य देव के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करने की तिथि पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत उनकी सहायक नदियों में स्नान-ध्यान कर सूर्य देव की पूजा करते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति के अनुसार तिल समेत अन्य चीजों का दान करते हैं।

ज्योतिषियों की मानें तो नए साल के पहले महीने में ग्रहों का महासंयोग बन रहा है। इससे कई राशि के जातकों की किस्मत बदल जाएगी। जॉब और बिजनेस संबंधी परेशानी दूर होगी। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

सूर्य राशि परिवर्तन 2026

10

ज्योतिषियों की मानें तो आत्मा के कारक सूर्य देव 14 जनवरी को दोपहर 03 बजकर 13 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। इस शुभ अवसर पर मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस राशि में सूर्य देव एक महीने तक रहेंगे। इसके बाद कुंभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से धनु और मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

बुध गोचर 2026

ग्रहों के राजकुमार बुध देव 17 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध देव के मकर राशि में गोचर करने से न केवल मकर बल्कि कन्या समेत कई अन्य राशि के जातकों को बिजनेस में सफलता मिलेगी। इस राशि में बुध देव 2 फरवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

बुधादित्य योग

ज्योतिषियों की मानें तो 17 जनवरी को बुध देव के मकर राशि में गोचर करने के साथ ही सूर्य और बुध की युति होगी। इससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा। बुध व्यापार के दाता हैं और सूर्य करियर के कारक माने जाते हैं। सूर्य और बुध की युति से मेष, धनु और मीन समेत कई राशि के जातकों को नए साल में विशेष लाभ मिल सकता है। जॉब की परेशानी दूर होगी। सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल से हीरे की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, पैसों की तंगी से मिलेगी मुक्ति

यह भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।