Budh Vakri 2025: बुध वक्री का इन तीन राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव, काम आएंगे ये उपाय
18 जुलाई 2025 को कर्क राशि में बुध वक्री होंगे जिसका प्रभाव सभी राशियों पर किसी-न-किसी रूप में देखा जा सकता है। कुछ राशियों पर इसका अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा तो वहीं कुछ जातकों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में चलिए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक जी (astropatri.com) से जानते हैं कि कर्क से कन्या राशि के जातकों पर बुध देव के वक्री होने का क्या प्रभाव पड़ेगा।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। कर्क राशि (budh vakri 2025) में वक्री हो रहे बुध आपकी सोच और संवाद शैली में एक भावनात्मक स्वर जोड़ सकते हैं। यह वक्री अवस्था पारिवारिक मामलों, घरेलू जीवन और भावनात्मक निर्णयों को प्रभावित कर सकती है।
इस गोचर से कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आत्ममंथन के माध्यम से ये जातक महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्राप्त कर सकते हैं। अपने पुराने भावनात्मक व्यवहारों की पुनरावृत्ति इस समय आत्मचिंतन के लिए सहायक हो सकती है।
कर्क राशि पर प्रभाव
बुध आपके द्वादश और तृतीय भाव के स्वामी हैं। वक्री बुध कर्क राशि में प्रथम भाव में स्थित होंगे और सप्तम भाव पर दृष्टि डालेंगे। वक्री बुध आपको गहराई से आत्मचिंतन के लिए प्रेरित कर सकते हैं। आप यह सोच सकते हैं कि दुनिया के सामने खुद को कैसे प्रस्तुत कर रहे हैं। अपनी छवि को लेकर भ्रम या असमंजस रह सकता है। पार्टनरशिप्स में गलतफहमियां हो सकती हैं। नजदीकी संबंधों में संवाद की गड़बड़ी संभव है।
पुराने संपर्क फिर से सामने आ सकते हैं, जो closure या दोबारा जुड़ाव का अवसर दे सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों और जीवन की दिशा पर दोबारा विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। संबंधों में भावनात्मक आवेग से बचना चाहिए।
उपाय - रोज पूजा स्थान में कपूर का दीपक जलाएं। सप्ताह में एक बार मौन व्रत रखें।
सिंह राशि पर प्रभाव
बुध आपके एकादश और द्वितीय भाव के स्वामी हैं। वक्री बुध कर्क राशि में द्वादश भाव में स्थित रहेंगे और षष्ठ भाव पर दृष्टि डालेंगे। बुध वक्री होने से आप खुद में सिमटे हुए और अलग-थलग महसूस कर सकते हैं। पैसों को लेकर उलझन हो सकती है। खर्चों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। पुराने सपने या लक्ष्य फिर से सामने आ सकते हैं, जिन पर अब नए दृष्टिकोण से विचार संभव है।
सहकर्मियों या छिपे हुए विरोधियों से तनाव महसूस हो सकता है। यह समय आपके मन और आदतों से जुड़ी नकारात्मकता को छोड़ने का अच्छा अवसर है। विदेश यात्रा या उससे जुड़े कामों में देरी या बदलाव हो सकता है। आप ध्यान और आध्यात्मिक अध्ययन में मन लगा सकते हैं।
उपाय - जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी दान करें। किसी के पीछे उनकी बुराई करने से बचें।
यह भी पढ़ें- Budh Vakri 2025: कर्क राशि में बुध हो रहे हैं वक्री, जानिए मेष से मिथुन के जातकों पर क्या होगा असर
कन्या राशि पर प्रभाव
बुध आपके दशम और प्रथम भाव के स्वामी हैं। वक्री बुध कर्क राशि में एकादश भाव में स्थित रहेंगे और पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे। बुध का यह वक्री गोचर आपके पुराने लक्ष्य या मित्रों को लेकर आत्ममंथन करवा सकता है। दोस्तों या ग्रुप में गलतफहमी हो सकती है। आप किसी पुराने रचनात्मक प्रोजेक्ट पर दोबारा काम शुरू करने का मन बना सकते हैं या किसी निवेश योजना पर फिर से सोच सकते हैं।
बुध आपके लाभ भाव में हैं और बुद्धि भाव को देख रहे हैं। यह समय आपके सपनों और रचनात्मकता पर नए सिरे से सोचने का अच्छा मौका है। प्रेम संबंध या बच्चों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से निर्णय लेने से बचें।
उपाय - रोज पूजा में भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें। ग्रुप में अपनी बात साफ-साफ कहें।
यह भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन सोमवार से इन राशियों की बदलेगी तकदीर, पैसों की तंगी होगी दूर
यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हें hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।